फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fog light will be fit in roadway buses

रोडवेज बसों में लगेंगी फॉग लाइट

Thu, 10 Dec 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fog light will be fit in roadway buses

सर्दियों में कोहरे के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन ने अपनी बसों में फॉग लाइट लगाने का निर्णय लिया है। रोडवेज महाप्रबंधक ने कार्यशाला प्रबंधक को सभी बसों में फॉग लाइट लगवाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इसके हिसार व हांसी की करीब 200 बसों में फॉग लाइट लगाई जाएगी। सड़कों पर कोहरा बढ़ने लगा है। कोहरे के चलते सुबह के समय बसों का संचालन देरी से होने लगा है।
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो इन फॉग लाइट से धुंध के समय में बस को बेहतर तरीके से चलाने में ड्राइवरों को मदद मिलेगी। साथ ही सामने से आ रहे चालकों को भी बस के आने का आभास हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि धुंध के कारण ही मंगलवार को रोडवेज की बस नेशनल हाइवे पर पलट गई थी, जिसमें 11 सवारियां घायल हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने फॉग लाइट लगवाने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया है।

कोहरे ने थामी रोडवेज की रफ्तार
कोहरे के कारण रात के समय लंबे रूट की बसें भी लेट हो रही हैं। खासकर रात्रि को चंडीगढ़ व दिल्ली के लिए चलने वाली बसें ज्यादा प्रभावित हो रही हैं।

कोहरे में बस संचालित करने से दुर्घटना होने का डर लगा रहता है। ऐसे में रोडवेज प्रशासन ने अपने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह डिपो में खड़ी बसों में फॉग लाइट लगवाने के लिए कार्य शुरू करें।


इसके बाद पहले लंबी दूरी की बसों में फॉग लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद लोकल रूटों की बसों पर पीली लाइटें लगेंगी।

बसों के टूटे शीशे भी बदलेंगे
वर्कशॉप मैनेजर जितेंद्र यादव ने बताया कि कुछ चालक फॉग लाइट अपने पास रखते हैं, उन्हें वह प्रतिदिन बस का संचालन करने के दौरान लगा लेते हैं।

शेष बची बसों में फॉग लाइट चेक करने के निर्देश फोरमैन को दे दिए गए हैं। इसके अलावा बसों में जो शीशे टूटे हुए हैं, उन्हें भी तत्काल बदला जाएगा।

हमारे पास फॉग लाइट आ चुकी हैं, जरूरत के मुताबिक बसों में लगवाई जा रही है।

धुंध बढ़ने के कारण रोडवेज बसों की रफ्तार थम गई है। सभी बसों में फॉग लाइट लगवाने के लिए वर्कशॉप मैनेजर को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जरूरत के अनुसार बसों में फॉग लाइट सुनिश्चित की जाएगी।
- मनीष कुमार, कार्यवाहक जीएम, हिसार डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed