{"_id":"6738e096a9979fdafd0c20d2","slug":"fog-becomes-dangerous-four-accidents-in-one-day-three-injured-hisar-news-c-128-1-svns1027-128686-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: धुंध हुई खतरनाक, एक दिन में चार हादसे, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: धुंध हुई खतरनाक, एक दिन में चार हादसे, तीन घायल
Sat, 16 Nov 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
सिरमा में कोहरे के कारण शून्य हुई दृश्यता।
सिरसा। जिले में धुंध के साथ-साथ सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। शनिवार को सुबह दृश्यता शून्य रही। दृश्यता शून्य होने पर जिले में चार जगहों पर हादसे हुए। वाहन आपस में टकराने के साथ खंभे से भी टकराया। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। जिनको मामूली चोटें आई हैं। सभी का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। बाकी वाहनों को बड़े स्तर पर नुकसान हुआ। इतना ही नहीं, सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण आगामी तीन माह में हादसे बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं, प्रशासन द्वारा भी अभी तक दिशा सूचकों को दुरुस्त नहीं किया गया।
इतना ही नहीं, शहर के अंदर बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए भले ही अभियान चला रखा है। अभी भी रात और दिन के समय सड़कों पर बेसहारा पशु नजर आते हैं। इन पशुओं के गले में कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं होता है। ऐसे में इनसे हादसों का खतरा कई गुणा बढ़ जाती है।
यह हैं खामियां
- सफेद पट्टी चौक-चौराहों पर नजर नहीं आती है।
- रिफ्लेक्टर रेप
- सड़कों के किनारे वाहन चालक खड़ा कर देते हैं वाहन।
- गांवों से सिंगल रोड हाईवे पर चढ़ते हैं। इन जगहों पर कुछ सूचक नहीं लगा हुआ है।
- ट्रैक्टर-ट्राली धान की भरी हुई आती है, पर कोई टेप नहीं होती है।
--- --
यह व्यवस्था होनी जरूरी है
- फोकस लाइट सभी वाहनों के होनी चाहिए।
- प्रशासन रिफ्लेक्टर टेप सभी भारी वाहनों पर लगवाए।
- बिना टैप या लाइट के चलने वाले ट्रैक्टर-ट्राली या अन्य वाहनों पर कार्रवाई हो।
-सभी बेसहारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर टेप हो।
- चौक-चौराहों पर सफेद पट्टी व दिशा सूचक हो।
- गांवों के नहर व माइनर के पुलों पर दिशा सूचक हो।
-- -
शनिवार को यह हुए हादसे
कालांवाली के एक निजी स्कूल की बस की गांव सिंघपुरा से आते समय बीच रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। घटना के बाद स्कूल वैन चालक को मामूली चोटें आई हैं। घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया। गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर-ट्राली चालक व स्कूल वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे। घटना के बाद स्कूल वैन व ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद बच्चों को दूसरी वैन के माध्यम से स्कूल में सुरक्षित पहुंचाया गया।
विज्ञापन
-- -
दूसरा हादसा
डबवाली के भारत माला रोड पर शेरगढ़ गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो ट्रालों की आपस में भीषण टक्कर हुई। घने कोहरे के कारण बाद में चार-पांच और वाहन भी आपस में भिड़ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लापरवाही के कारण यह हादसे हुए हैं। इसके अलावा मार्ग पर भारी वाहनों को हटाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इस कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
तीसरा हादसा
वहीं डबवाली में सिरसा रोड पर तेज रफ्तार कार धुंध के चलते खंभे से टकरा गई। बताया गया है कि कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई है। जानकारी के अनुसार गाड़ी के चालक को दौरा पड़ गया था। हादसे में सड़क किनारे पैदल जा रहे एक युवक भी चपेट में आ गया। राहगीरों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया गया।
चौथा हादसा
गांव कुरगावाली के पास चौथा हादसा हुआ। जिसमें घने कोहरे के कारण एक कार लकड़ावाली माइनर में गिर गई। बताया जा रहा है कि धुंध के चलते ड्राइवर को रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया, इस कारण हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करते हुए कार व कार चालक को बाहर निकाला। हादसे में गनीमत रही कि कार चालक को चोट नहीं लगी।

-