फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Flight arriving from Delhi was delayed by 15 minutes, 55 passengers went to Ayodhya

Hisar News: 15 मिनट देरी से पहुंची दिल्ली से आने वाली फ्लाइट, 55 यात्री गए अयोध्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Flight arriving from Delhi was delayed by 15 minutes, 55 passengers went to Ayodhya
हिसार। हिसार एयरपोर्ट से संचालित होने वाली हवाई सेवाओं के शेड्यूल में बदलाव के बाद रविवार को दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 15 मिनट देरी से हिसार पहुंची। फ्लाइट के हिसार पहुंचने का समय दोपहर 12:10 बजे का था, जो 12:25 पर पहुंची। यात्रियों ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण देरी हुई। दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में मात्र 12 यात्री ही हिसार आए। हालांकि हिसार से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट में 55 व दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में 52 यात्री रवाना हुए। वहीं, अयोध्या से हिसार के लिए आई फ्लाइट फुल रही।
विज्ञापन

दिल्ली व अयोध्या के लिए प्रस्थान व आगमन वाली फ्लाइट के समय में रविवार को बदलाव किया गया था। नए शेड्यूल के हिसाब से दिल्ली से हिसार की फ्लाइट का समय दोपहर 12:10 बजे निर्धारित किया गया था। वहीं हिसार से अयोध्या के लिए फ्लाइट दोपहर 12:35 बजे रवाना होनी थी, जबकि अयोध्या से हिसार फ्लाइट शाम 5 बजे पहुंचनी थी और 5:25 बजे रवाना होनी थी।
विज्ञापन


लोग टिकट बुक करवाने के लिए पहुंच रहे एयरपोर्ट
हवाई यात्रा के लिए लोग फ्लाइट की टिकट बुक करवाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे रहे हैं। लेकिन एयरपोर्ट पर तैनात कर्मचारी लोगों को बाहर कंप्यूटर सेंटर से टिकट बुक करवाने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह अयोध्या जाने वाली फ्लाइट फुल
अगले सप्ताह शुक्रवार व रविवार को हिसार से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट फुल हो चुकी है। हालांकि दिल्ली से हिसार और हिसार से दिल्ली की टिकटें अभी उपलब्ध हैं। अगले सप्ताह हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का संचालन पुराने शेड्यूल के हिसाब से ही होगा।
हवाई यात्रा कर बेहद अच्छा लगा
- हिसार में पहली बार फ्लाइट से आना अच्छा लगा। 35 मिनट में दिल्ली से हिसार पहुंच गए। विमान में करीब 12 यात्री थे। आने वाले समय में जम्मू, अहमदाबाद व लखनऊ जैसे शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू की जाए, ताकि इन शहरों की राह भी आसान हो सके।
- विकास, निवासी, सेक्टर 16-17
सफर काफी सुविधाजनक रहा। दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण फ्लाइट कुछ मिनट लेट हुई है। हिसार से हवाई सेवा शुरू होने से शहरवासियों को भविष्य में काफी फायदा होगा। - केशव, हिसार
मैं अहमदाबाद से आया था। यहां की कनेक्ट फ्लाइट थी। सफर काफी आरामदायक रहा। इंटरनेशनल उड़ानें भी शुरू हो तो शहर व आसपास के लोगों को काफी फायदा होगा। - हनुमान
मैं चेन्नई से पहले दिल्ली आया था और दिल्ली से हिसार आया हूं। अपने शहर में विमान से आने पर काफी अच्छा लगा। आने वाले समय में यहां सुविधाएं बढ़ेंगी तो यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। - अंकित, निवासी, सेक्टर 14

यात्रा काफी अच्छी रही। काफी कम समय में दिल्ली से हिसार पहुंच गए। बहुत अच्छा है कि हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू हो गई है। एयरपोर्ट शुरू होने से शहर का भी विकास होगा। आशा करती हूं कि जल्द ही यह एयरपोर्ट इंटरनेशनल लेवल का बने।
- संजना सातरोड, इनेलो नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed