फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Flag march taken out in villages before panchayat elections in Hisar

Hisar Panchayat Elections: पंचायत चुनाव से पहले गांवों में निकाला फ्लैग मार्च, जिले में 70 पेट्रोलिंग पार्टिया

Thu, 24 Nov 2022 07:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 07:26 PM IST
सार

जिले में 70 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। 3 गांवों पर एक पेट्रोलिंग पार्टी नियुक्त की गई है।17 जगह नाके  लगाए गए हैं। करीब 4000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
Flag march taken out in villages before panchayat elections in Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले में शुक्रवार को होने वाले सरपंच और पंच के चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। चुनाव की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिले में चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने के लिए 2 एसपी, 1 एएसपी, 10 डीएसपी और करीब 4000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 70 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। 

विज्ञापन

3 गांवों पर एक पेट्रोलिंग पार्टी नियुक्त की गई है। जिले में 17 जगह पुलिस नाके लगाए गए हैं।  
 

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने जिले में बनाए गए कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस कर्मचारी अपनी कार्य क्षमता का प्रदर्शन करें। फ्लैग मार्च के दौरान एसपी ने ग्रामीणों से बातचीत भी की। 320 अतिसंवेदनशील और संवेदनशील पोलिंग बूथों का भी निरीक्षण कर संबधित थाना प्रभारी को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


हिसार जिले में यहां-यहां लगेंगे नाके 
स्याहड़वा बस अड्डा, नलवा गांव, रामायण टोल प्लाजा के पास, चौधरीवास गांव, बालसमंद से भादरा मार्ग पर, मोड़ाखेड़ा गांव में भादरा मार्ग पर, फतेहाबाद सीमा नाका, सुरेवाला चौक, बालक चौक 
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी पंचायत चुनाव : सुरक्षा के लिए 4 डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर और 1500 जवान तैनात
हांसी। सरपंच व पंच पद के लिए शुक्रवार को मतदान व मतगणना होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला पुलिस हांसी की तरफ से 4 डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर सहित 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस के 3 खंड बनाए गए हैं, जिनमें 112 गांव और 375 बूथ हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके अलावा 8 जगह नाकाबंदी की गई है। पुलिस बूथ व नाका के अलावा और पेट्रोलिंग पार्टी के रूप में भी सक्रिय रहेगी।


वीरवार को लघु सचिवालय में चुनाव को लेकर निर्देश देते हुए एसपी नितिका गहलोत ने कहा कि पुलिस कर्मी अनुशासन में रहकर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने में अपनी भूमिका निभाएं। मतदान की सुरक्षा में बिल्कुल चूक नहीं होनी चाहिए जो भी गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। 



विनम्र व्यवहार रखें पुलिसकर्मी 
बूथ ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी मतदाताओं से विनम्र व्यवहार कर लाइन बनवाएं। बेवजह भीड़ न होने दें। बूथ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अपने साथ मोबाइल फोन न रखें। मतदान केंद्र पर तैनात कर्मचारी और पेट्रोलिंग पार्टी पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त रखें। उम्मीदवारों की तरफ से लगवाए गए टेंट मतदान केंद्र से निर्धारित 200 मीटर की दूरी पर होने चाहिए। बूथों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करें और किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को बूथ के अंदर न जाने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed