फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   First cut the connection of those who put cow dung in the sewer, even then if they do not agree, then file an FIR.

सीवर में गोबर डालने वालों के पहले कनेक्शन काटो, फिर भी न माने तो एफआईआर दर्ज करवाओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
First cut the connection of those who put cow dung in the sewer, even then if they do not agree, then file an FIR.
हिसार। नगर निगम में वीरवार दोपहरबाद करीब साढ़े बजे सीवर व पेयजल व्यवस्था को लेकर मेयर गौतम सरदाना की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की सीवर व पेयजल समस्याओं को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग व एचएसवीपी के अधिकारियों से जवाब मांगा। बैठक ने सभी पार्षदों ने एकमत सीवर में गोबर डालने वालों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई। पार्षदों ने कहा कि सीवर में गोबर डालने वालों के पहले सीवर कनेक्शन काटे जाए। अगर फिर भी वह नहीं मानते हैं तो उन पर एफआईआर दर्ज करवाई जाए।
विज्ञापन

बैठक में मेयर गौतम सरदाना ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि शहर की सीवर व्यवस्था बिगड़ी हुई है। आज सुबह भारत नगर व पड़ाव में यह देख भी लिया कि किन कारणों से यह स्थिति बनी हुई है। मगर आपने इस समस्या को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए। आपने कितने गोबर डालने वालों को नोटिस दिए। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी एक बंद लिफाफे में नोटिस का पैकेट मेयर को दिखाया। मेयर ने कहा कि नोटिस देने के बाद क्या कार्रवाई होती है तो जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चुप्पी साध गए। मेयर ने कहा कि नोटिस देने के बाद एफआईआर दर्ज करवाते हैं। सीवर कनेक्शन भी काटे जाते हैं। बैठक में यह पार्षद रहे मौजूद इस अवसर पर एएमसी डॉ. प्रदीप हुड्डा के अलावा पार्षद अनिल जैन, डॉ उमेद खन्ना, भूप सिंह रोहिल्ला, जगमोहन मितल, अमित ग्रोवर, प्रीतम सैनी, डॉ. महेंद्र जुनेजा, पिंकी नरेंद्र शर्मा, कैप्टन नरेंद्र शर्मा, सतीश सुरलिया, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, राजू, सुशील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

400 पशु डेयरी से 1.44 लाख प्रॉपर्टी मालिक परेशान
इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि लोग दोबारा से खुद ही सीवर कनेक्शन जोड़ लेते हैं। मेयर ने कहा कि अगर सीवर कनेक्शन काटने के बाद भी नहीं मानते तो एफआईआर दर्ज करवा दो। सभी पार्षदों ने इसके हक में हाथ उठाया। मेयर ने कहा कि शहर में करीब 400 पशु डेयरियां हैं और 1.44 लाख प्रॉपर्टी हैं। इन डेयरियों के कारण 1.44 लाख प्रॉपर्टी मालिक परेशानी क्यों झेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से पड़ाव क्षेत्र व भारत नगर से होगा गोबर का उठान
बैठक में मेयर ने निगम की स्वच्छता शाखा से शुक्रवार को पड़ाव एरिया व भारत नगर से डेयरियों के गोबर को उठाने के लिए आदेश दिए। उन्होंने शाखा के अधिकारियों से इस कार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली की व्यवस्था करने को कहा। मेयर ने कहा कि गली मोहल्ले के लोग अपने-अपने एरिया की कमेटियां बनाएं और पशुपालकों को नगर निगम की टीम का सहयोग करने के लिए प्रेरित करें। हमारा प्रयास है कि डेयरी के कारण सीवर ब्लॉक की समस्या पैदा न हो।
लापरवाही व भ्रष्टाचार के मामले उठे
1. बिना चले जनरेटर पी गया 200 लीटर डीजल
वार्ड 10 के पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार ने कहा कि उसके वार्ड में बने डिस्पोजल पर जनरेटर लगा हुआ है। मगर बिजली जाने पर भी यह जनरेटर चलाया नहीं जाता। यही नहीं इसकी तार भी कटी हुई है। इस जनरेटर को चलाने के लिए डीजल भी आता है, लेकिन जब जनरेटर चलता ही नहीं तो डीजल कहां जाता है। इस पर मेयर ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि वह एक दिन मौके पर गए थे तो वहां जनरेटर की तार कटी हुई थी। उन्होंने अगले ही दिन इसे ठीक करवाया था व 200 लीटर डीजल भी भिजवाया था। इस पर मेयर ने कहा कि जनरेटर की तार नहीं लगी और वहीं 200 डीजल लग गया। ऐसा भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा। इस मामले की जांच करके एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी।
2. ठेकेदार ने उखाड़ ली जीटी
पार्षद डॉ. उमेद खन्ना ने अपने में जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार रामनिवास पर जीटी उखाड़कर ले जाने का आरोप लगाया। इस पर विभाग के जेई संजय धवन ने कहा कि ठेकेदार ने एडमिट कर लिया है कि उसने जीटी उखाड़ी है। पार्षद ने कहा कि जब शिकायत की तो 14 में से 4 जीटी वापिस लगा दी। सीसीटीवी कैमरे की भी रिकॉर्डिंग है कि रात 3 बजे इनका कर्मचारी जीटी उखाड़कर ले गया। इस पर मेयर ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ठेकेदार की पेमेंट रोकने के आदेश दिए। एक्सईएन त्यागी ने कहा कि जीटी चोरी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
3. पिछले वर्ष अक्टूबर में लगा था टेंडर, आज तक प्रक्रिया नहीं हो सकी पूरी
पार्षद प्रीतम सैनी ने कहा कि अक्टूबर 2021 में मेरे वार्ड में 21 लाख का टेंडर लगा था, लेकिन आज तक टेंडर प्रक्रिया ही नहीं हो पाई। पार्षद ने कहा कि फव्वारा चौक से लेकर राजगढ़ रोड की सीवरेज की सफाई नहीं हो पा रही है। क्या दो 2 साल तक सफाई के टेंडर चलते हैं क्या? अधिकारियों ने कहा कि हमने ठेकेदार को चिट्ठी लिख दी है कि काम देरी से हो रहा है। प्रीतम सैनी ने कहा कि इनके पास चिट्ठी के अलावा कुछ नहीं है। यह चिट्ठी ही लिख सकते हैं काम नहीं करवा पा रहे। इस पर मेयर ने कहा कि जो भी चिट्ठी ठेकेदार को लिखी है, वह मुझे दे दो, नहीं तो सुबह तुम्हारी चिट्ठी मैं लिख दूंगा। प्रीतम सैनी ने कहा कि अक्टूबर में पैसे मंजूर हो चुके थे, लेकिन टेंडर कल ही लगा है। अब उस टेंडर का क्या फायदा। उन्होंने कहा कि फव्वारा चौक से रजिया इन होटल तक सीवर के मैनहोल में 9-9 फट तक गाद भरी हुई है।
4. काम पूरा हुआ नहीं, ठेकेदार की पेमेंट कर दी है क्या
पार्षद भूप सिंह रोहिल्ला ने कहा कि पिछले वर्ष 2021 में सब्जी मंडी चौक से चहल पार्क तक का 14 लाख रुपये से सीवर की सफाई का टेंडर हुआ था। मगर विजय डेयरी तक ही उसकी सफाई हुई, आगे मशीन ही नहीं लगी। क्या पार्षद की पेमेंट की गई है या नहीं और सफाई क्यों नहीं की गई। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि उन्होंने एजेंसी को मशीन उपलब्ध करा दी थी, लेकिन उसने काम ही नहीं किया। अब 1 महीने से काम बंद पड़ा है और उसका सब कुछ इंपाउंड कर लिया है।
5. 15 जून तक नहीं हुई सीवर लाइन व बरसाती नालों की सफाई, जलभराव इसी का नतीजा
मेयर ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना पूर्ण रवैये का परिणाम हैं कि आज शहर में जलभराव व सीवरेज ओवरफ्लो है और जनता परेशान है। यदि अधिकारी समय रहते टेंडर लगाकर 15 जून तक सीवर लाइनों की सफाई करवा देते तो आज ऐसे हालात नहीं होते। शर्मनाक बात है कि जेई शिकायत आने के बावजूद अपने एरिया में जाकर देखते नहीं है। फिर जेई फील्ड में रहने की बात करते है। आज सुबह भारत नगर और पड़ाव एरिया में जेई का ऐसा ही लापरवाह रवैया सामने आया है, मैं खुद जेई के खिलाफ लिखूंगा।
ये दिए निर्देश
1. इमरजेंसी वर्क के लिए अलग से लगाए टेंडर
मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि कहीं 50 व 100 फुट की सीवरेज या पेयजल की लाइन बिछानी है तो उसको लेकर इमरजेंसी वर्क के तहत कार्य करवाए। इन छोटी-छोटी लाइनों के कारण आमजन को दूषित पेयजल या सीवरेज ब्लॉक जैसी समस्या से जूझना न पड़े। इसका खास ध्यान रखे।
2. चंडीगढ़ से अनुमति लेने वाले प्रोजेक्ट की दे डिटेल रिपोर्ट
मेयर ने एचएसवीपी और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों निर्देश दिए कि चंडीगढ़ से जिन प्रोजेक्टों को अनुमति दिलानी है। उन प्रोजेक्टों की डिटेल रिपोर्ट दे। इन प्रोजेक्टों को विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री से फाइनल करवाया जाएगा। शहर विकास के किसी प्रोजेक्ट को रुकने नहीं दिया जाएगा।
ये मामले भी उठे
1. पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा ने दयानंद कॉलेज हॉस्टल के पास सीवर लाइन धंसने का मामला उठाया तो एक्सईएन त्यागी ने कहा कि यहां सीवर, पानी व बरसाती तीनों की लाइन का जाल बना हुआ है जो नीचे बैठ गया है। इसे स्पेशल रिपेयर के तहत ठीक करवाया जाएगा। इसे लेकर एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया। यह गड्ढा करीब 25 फुट गहरा है बल्कि हमने ही रेलवे को कहकर यह फाटक बंद करवाया है। सुशील शर्मा ने कहा कि यह गड्ढा धीरे-धीरे रेलवे लाइन की तरफ बढ़ रहा है, जिस कारण से उसे भी खतरा बना हुआ है इस कार्य को तुरंत करवाया जाए। इस पर मेयर ने कहा कि तुम एक लेटर बना कर दे दो मैं इस बारे में बात करूंगा।
2. पार्षद अमित ग्रोवर ने कहा कि पिछले 3 साल से सेक्टर 16-17, 13, 9-11 सीवर समस्याएं हैं। इस मेयर ने कहा कि हमने तो पढ़ा था कि आप हरियाणा सरकार से इस मामले को लेकर मिले थे। ग्रोवर ने कहा कि वह इस मामले को उनके नोटिस में लेकर आए थे, लेकिन जब यहां बात नहीं बनी तो फिर वह इस मामले को ऊपर तक लेकर गए थे। इस मेयर ने पार्षद से कहा कि आप बोलने का लहजा सीख लो। वहीं एचएसवीपी के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खरीद में अड़चन आ रही है, क्योंकि रजिस्ट्रेशन ठेकेदार के नाम होगा। अब हमने दोबारा से मुख्यालय से परमिशन मांग ली है इसमें जेटिंग खरीदने के लिए परचेज केस बढ़ेगा। अगले सप्ताह तक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ये काम जल्द होंगे शुरू
1. एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 13, 16-17, पीएलए व सेक्टर 14 मे सीवरों की सफाई का टेंडर हो चुका है। केवल एसई की मंजूरी मिलनी बाकी है। एसई मंगलवार को कार्यालय आते हैं। इस बार आते ही उनके सामने रख दिया जाएगा और काम शुरू करवा दिया जाएगा। इस टेंडर के तहत बैकेट मशीन से सीवरों की सफाई करवाई जानी है।
मेयर ने किया भारत नगर व पड़ाव का निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। बैठक से पहले सुबह मेयर गौतम सरदाना ने भारत नगर, पड़ाव चौक एरिया का जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। एरिया की महिलाओं व मौजिज लोगों ने मेयर को सीवर ओवरफ्लो व दूषित पेयजल सप्लाई की समस्या से अवगत करवाया।
पड़ाव चौक की महिलाओं ने बताया कि 6 महीने पहले पेयजल लाइन विभाग की ओर से बिछाई गई थी। उसका लेवल आज तक नहीं किया गया है और न ही सड़क को नया बनाया गया है। वहीं सीवर कई दिनों से पूरी तरह से ब्लॉक है। कई बार स्वयं व पार्षद के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करवाया गया था। मगर आज तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। मेयर ने एक्सईएन को पेयजल और सीवर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए ताकि नगर निगम प्रशासन नई सड़क बनाने का कार्य करवा सके।
पड़ाव चौक से जलेबी चौक तक सड़क को दुरुस्त करवाने का कार्य होगा जल्द शुरू
पड़ाव चौक से लेकर जलेबी चौक की टूटी सड़क व शौचालय की समस्या को लेकर मेयर गौतम सरदाना ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के सचिव अनिल शर्मा ने महापौर को मौजूदा समय से अवगत करवाया।

मेयर ने कहा कि पड़ाव चौक से लेकर जलेबी चौक तक की सड़क को दुरुस्त करवाने का टेंडर लगाया जा चुका है। सड़क को लेकर टेंडर प्रक्रिया जल्द ही पूर्ण हो जाएगी और 15 दिनों के अंदर सड़क को ठीक करवाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलेबी चौक शौचालय का निर्माण कार्य 24 घंटे के अंदर शुरू किया जाए। वहीं मेयर ने सीएसआइ राजकुमार को निर्देश दिए कि जलेबी चौक के डंपिंग प्वाइंट का इंजीनियरिंग विंग के साथ मिलकर स्थायी समाधान करें, जिससे खुले में कचरा डालने की समस्या पूर्ण रूप से खत्म हो सके। इस दौरान जेई अंकुर चौहान, सीएसआई राजकुमार, एएसआई रोहित, एएसआई कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed