फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   FIR registered against three people, including a couple, in a case of suicide by consuming poison.

Hisar News: जहर पीकर आत्महत्या के मामले में दंपती समेत तीन पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against three people, including a couple, in a case of suicide by consuming poison.
हिसार। गांव नियाणा निवासी युवक की जहर पीकर आत्महत्या के मामले में सदर थाना पुलिस ने कुलदीप, उसकी पत्नी मानसी और मास्टर सुभाष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई याशीन ने शिकायत में बताया कि 19 जुलाई को कुलदीप और उसका चाचा मास्टर सुभाष उनके घर आए और नवीन व उसकी पत्नी को बेटियों के अपहरण की धमकी दी। आरोप है कि कुलदीप, मानसी, सुभाष और कुलदीप की सास पिछले 8-9 माह से नवीन को परेशान कर रहे थे। इसके बाद नवीन घर से चला गया और अपने दोस्त नरेश को फोन कर बताया कि उसने इन लोगों से तंग आकर जहर पी लिया है। इसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। परिजन उसे जिंदल अस्पताल ले गए जहां 21 जुलाई की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed