फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fetus of 6 month old girl found in bucket outside the house

Hisar News: घर के बाहर बाल्टी में मिला 6 माह की बच्ची का भ्रूण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fetus of 6 month old girl found in bucket outside the house
हिसार। सातरोड कला गांव में शनिवार रात को एक घर के बाहर प्लास्टिक की बाल्टी में 6 माह की बच्ची का भ्रूण मिला। पता चलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने ईश्वर की शिकायत पर एक विधवा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में ईश्वर ने बताया का उसका बेटा विजय गांव में चौकीदारी का काम करता है। शनिवार की रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि अमित के घर के पास एक प्लास्टिक की बाल्टी में भ्रूण पड़ा है। पता चलने पर मौके पर पहुंचा और इस बारे में सदर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस की माने जो भ्रूण मिला है वह एक बच्ची है। ईश्वर का कहना है कि गांव की एक विधवा महिला ने भ्रूण को प्लास्टिक की बाल्टी में रखा है जिस कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पहले भी मिल चुके हैं भ्रूण

4 जनवरी को नहर नगर पुल के सर्विस मार्ग पर पाॅलिथीन में दो भ्रूण मिले। दोनों बच्चियों के थे। स्याहडवा माइनर में भ्रूण मिला।



27 मई को खरड़ गांव के एक घर की सीढि़यों पर प्लास्टिक के कट्टे में 8 माह की भ्रूण मिला।

25 जुलाई को बालसमंद नहर में नवजात का शव मिला।



11 अगस्त को उमरा गांव में नाली में भ्रूण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed