{"_id":"6aacb91de38bc8c5710b083c","slug":"dushyant-chautala-to-share-strategies-for-strengthening-organization-with-workers-in-hisar-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: नलवा हलका के BLA-2 कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के गुर बताएंगे दुष्यंत चौटाला, इन विषयों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: नलवा हलका के BLA-2 कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के गुर बताएंगे दुष्यंत चौटाला, इन विषयों पर होगी चर्चा
Fri, 18 Sep 2026 09:37 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:37 AM IST
सार
आज दुष्यंत चौटाला हिसार शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनके सुख-दुख में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
- फोटो : संवाद
विस्तार
जननायक जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता रवि आहूजा ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 18 सितंबर को हिसार प्रवास के दौरान नलवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। बैठक आजाद नगर स्थित मनवार रिसॉर्ट में आयोजित होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बैठक में दुष्यंत चौटाला विशेष रूप से बीएलए-2 कार्यकर्ताओं और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता सूची में आवश्यक सुधार करवाने संबंधी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
रवि आहूजा ने बताया कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर की संगठनात्मक व्यवस्था को मजबूत करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला हिसार शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनके सुख-दुख में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन