{"_id":"67a90379c7c681b9080a025a","slug":"father-and-uncle-used-to-play-mud-dance-taking-inspiration-deepak-also-landed-on-the-mat-and-became-champion-hisar-news-c-21-hsr1005-562343-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पिता व ताऊ खेलते थे मिट्टी में दंगल, प्रेरणा लेकर दीपक भी मैट पर उतरा और बन गया चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पिता व ताऊ खेलते थे मिट्टी में दंगल, प्रेरणा लेकर दीपक भी मैट पर उतरा और बन गया चैंपियन
विज्ञापन
डाबड़ा के चौधरी बजेसिंह शिक्षा एवं कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करता पहलवान दीपक सीसर।
- फोटो : 1
हिसार। लगन, जोश के साथ लक्ष्य को हासिल करने का जज्बा हो तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। मगर कई बार कोई न कोई किसी के लिए प्रेरणादायक भी बन जाता है। ऐसा ही 21 साल के पहलवान दीपक सीसर के साथ हुआ। मेरे परिवार में शुरू से ही खेलों का माहौल रहा है। स्व. ताऊ धर्मपाल और पिता अजमेर सिंह गांव में मिट्टी में दंगल खेलते थे। वह घर आकर मुझे भी कुश्ती के बारे में बताते थे। उनका सपना था कि मैं भी पहलवान बन राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करूं। उनसे प्रेरित होकर आठ साल पहले मैं भी मैट पर उतर गया। अब तक नेशनल स्तर पर पांच पदक जीत चुका हूं। अब मेरा सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत देश का नाम रोशन करना है। इसके लिए डाबड़ा स्थित चौधरी बजे सिंह शिक्षा एवं कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में कोच राहुल बेरवाल के पास अभ्यास कर रहा हूं। अप्रैल माह में बिहार में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स होने थे। इसके लिए मेरा चयन हो चुका है। फिलहाल इसकी तैयारी में लगा हुआ है। यूनिवर्सिटी गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन करूंगा। (जैसा कि पहलवान दीपक सीसर ने बताया)
दीपक की उपलब्धियां
- दो बार स्कूली नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक
- 2022-23 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- 2323-24 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में रजत पदक
- 2024-25 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
दीपक की उपलब्धियां
- दो बार स्कूली नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक
- 2022-23 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- 2323-24 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में रजत पदक
- 2024-25 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक