फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Father and brother poisin to accuse Inlaws, life imprisment

ससुरालियों को फंसाने को पिता-भाई ने खिलाया था जहर, उम्रकैद

Fri, 02 Jun 2017 11:46 PM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Fri, 02 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
एडीजे जयबीर हुड्डा की अदालत ने हत्या के जुर्म में फतेहाबाद के गांव जांडली खुर्द के शमशेर सिंह और उसके बेटे अनिल को उम्रकैद और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोनों को एक-एक साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।       
विज्ञापन


अदालत में चले अभियोग के अनुसार 30 जून 2015 को जहर के प्रभाव के कारण गांव श्यामसुख के राजेंद्र की पत्नी पूजा की मौत हो गई थी। पूजा के मायका पक्ष ने इस संबंध में अग्रोहा थाने में मृतका के ससुर लीलूराम, सास रेशमा, देवर प्रवीण और ननद सुनीता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। आईपीएस राहुल हुड्डा उन दिनों ट्रेनिंग के तौर पर अग्रोहा थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल हुए थे। उन्होंने अपनी जांच में अग्रोहा थाना एरिया में ऐसा अपराध न घटा होना पाया था। मामला डिटेक्टिव सेल को सौंप दिया था।      
विज्ञापन

जांच में मामला हो गया था साफ      

बाद में डिटेक्टिव सेल ने जांच की तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया था। पुलिस ने जांच में पाया था कि पूजा को मायका पक्ष ने मारा है। पुलिस ने कोर्ट में मृतका के पति राजेंद्र के 164 के बयान दर्ज कराए थे। राजेंद्र ने बताया था कि घटना वाले दिन उसका ससुर शमशेर, साला अनिल, वह और पूजा कार में सिविल अस्पताल के पास पहुंचे थे। अस्पताल के पास ससुर और साले ने पूजा को नौटंकी की खातिर थोड़ा जहर दिया, ताकि ससुराल जनों के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया जा सके। जहर ज्यादा मात्रा में मुंह में जाने की वजह से पूजा की हालत बिगड़ गई थी और सिविल अस्पताल में ले जाने पर उसकी मौत हो गई थी। बाद में सिटी थाना पुलिस ने मृतका के पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed