फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers standing at all three gates of GJU for 8 hours to show black flags to BJP state president Dhankhar

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ को काले झंडे दिखाने के लिए 8 घंटे जीजेयू के तीनों गेट पर डटे रहे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers standing at all three gates of GJU for 8 hours to show black flags to BJP state president Dhankhar
जीजेयू के बाहर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ का विरोध करते हुए धरने पर बैठे किसान - संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को काले झंडे दिखाने के लिए किसान वीरवार को 8 घंटे तक जीजेयू के तीन प्रवेश द्वारों पर डटे रहे। धनखड़ गुजवि में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। हालांकि सुरक्षा के लिए चार डीएसपी की निगरानी में 400 पुलिस कर्मी तैनात रहे। ओपी ओमप्रकाश धनखड़ के गेट पर पहुंचने के समय पुलिस ने प्रदर्शनकारी 15 किसानों के चारों ओर घेर बना लिया। पुलिस के घेरे में ही किसानों ने काले झंडे फहराकर विरोध जताया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान रणबीर मलिक, कुलदीप खरड़, सतबीर सिंह, संदीप सिवाच, संदीप कुमार, हर्षदीप गिल एडवोकेट, राजू भगत सरसौद सहित अन्य किसान वीरवार सुबह करीब 11 बजे जीजेयू के गेट नंबर 3 पर पहुंचे। गेट पर तैनात पुलिस ने किसानों को रोक दिया। बैरिकेड्स के आगे पुलिस की गाड़ियां खड़ी करने को लेकर किसानों ने रोष जताया। किसानों ने प्रदर्शन से पहले महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रकटोत्सव मनाया। दोपहर 3 बजे किसान व पुलिस आमने-सामने डटे रहे। किसानों को 4 बजे ओपी धनखड़ को एक या दो नंबर से ले जाने की सूचना मिली तो किसान सभी गेटों पर पहुंच गए। किसानों ने परिसर के अंदर जाने वाली भाजपा नेताओं की गाड़ियों को काले झंडे दिखाए। पुलिस किसानों को चकमा देकर ओपी धनखड़ को आयोजन स्थल तक ले जाने में सफल रही। शाम 7 बजे के करीब विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक और दो पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने किसानों को घेरे में ले लिया। घेरे में लेने के बाद पुलिस ने भाजपा नेताओं के काफिले को कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकाला।
विज्ञापन

4 डीएसपी के नेतृत्व में 400 पुलिस कर्मी तैनात
जीजेयू में एएसपी कुशलपाल सिंह, डीएसपी जोगेंद्र, डीएसपी अशोक कुमार, डीएसपी अभिमन्यु, डीएसपी रोहताश के साथ ड्यूूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। पीडब्ल्यूडी के एक्सईन विशाल,रजनीश, राजकुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन विशाल ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किए गए। मौके पर वज्र वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, आसू गैस टीम तैनात रही। परिसर में करीब 400 पुलिस कर्मी तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना पहचान पत्र नहीं मिला विवि में प्रवेश
किसानों के प्रदर्शन के दौरान गुजवि में पढ़ने वाले विद्यार्थी पूरा दिन परेशान रहे। सुरक्षा कर्मियों ने बिना पहचान पत्र वाले छात्र को अंदर नहीं जाने दिया। दाखिला संबंधी जानकारी लेने आए विद्यार्थी, अभिभावकों को वापस लौटना पड़ा। स्कूली बच्चों की बस को अंदर जाने के लिए कई देर तक अनुमति नहीं मिली।

दीवार फांदकर घुसे, पुलिस ने खदेड़ा
प्रदर्शन के दौरान पांच से छह किसान जीजेयू की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। परिसर के अंदर तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी मिल गई। इन लोगों को पकड़ कर बाहर निकाल दिया गया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed