फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers blocked the road due to lack of water in the canal

Hisar News: सुंदर ब्रांच व पेटवाड़ डस्ट्रीब्यूटरी नहर में पानी न आने से किसानों ने रोका रास्ता

Tue, 16 Jul 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 16 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the road due to lack of water in the canal
बास। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लगने वाली सुंदर ब्रांच व पेटवाड़ डस्ट्रीब्यूटरी नहर में पानी न आने से परेशान किसानों ने तहसीलदार कृष्ण कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। तहसीलदार ने किसानों के सामने ही सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से फोन पर बात की तो उन्होंने 27 जुलाई तक पानी आने की बात कही। इसके बाद किसानों ने नारेबाजी करते हुए चंडीगढ़-भिवानी मार्ग पर जाकर रास्ता जाम कर दिया। किसानों ने करीब आधे घंटे तक मार्ग जाम रखा। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। इसके बाद किसानों ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए जाम खोल दिया। अगर एक सप्ताह में दोनों नहरों में पानी नहीं आता है तो किसान फिर से रोड जाम कर देंगे।
विज्ञापन

किसान अमित मोर, कुलदीप, दलजीत सिंह, श्रीभगवान, फतेह सिंह, मोनू, राजेंद्र, बलवान, राजेश, रामदिया, सूरजभान, फूल कुमार, जगबीर, भलेराम, नन्हा, नीरज व नरेंद्र आदि किसानों ने बताया कि बास अकबरपुर, बास बादशाहपुर, बास खुर्द, बास आजमशाहपुर, रोशन खेड़ा, सोरखी, सीसर, खरबला, सिंघवा खास, मदनहेड़ी, मोहला व पुट्ठी सहित अन्य गांव में सुंदर ब्रांच नहर का पानी लगता है। वही आधा दर्जन गांवों में पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर का पानी लगता है। बास क्षेत्र में इस बार बारिश भी बहुत कम हुई है। क्षेत्र की हजारों एकड़ फसल नहर में पानी न होने की वजह से सूखने की कगार पर है। जिसके कारण किसानों की दशा दयनीय हो रही है। पिछले 10 वर्षों से किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसकी वजह से किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। पिछले 6 महीने में हर महीने केवल तीन से चार दिन ही पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण इस क्षेत्र में हजारों एकड़ फसल सूखे की मार झेल रही है। इसके कारण यह एरिया बिल्कुल सूखाग्रस्त हो गया है। क्षेत्र के लगभग 10 गांवों के किसान सूखे की मार झेल रहे हैं। जिसके चलते बास क्षेत्र के किसान ने सोमवार को बास के तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। करीब आधा घंटा बाद किसानों ने जाम खोल दिया। जाम के दौरान भिवानी चंडीगढ़ रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन


बास क्षेत्र के किसानों द्वारा नहरी पानी की समस्या को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। हमने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की है सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा पीछे से पानी की कमी का कारण बताया है। 27 जुलाई तक नहरों में पानी आने की संभावना है। कृष्ण कुमार, तहसीलदार बास।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed