{"_id":"619fdb27c98b2111a775761b","slug":"farmer-kuldeep-rana-s-health-improved-shifted-from-icu-hisar-news-hsr617813418","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान कुलदीप राणा की सेहत में सुधार, आईसीयू से किया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान कुलदीप राणा की सेहत में सुधार, आईसीयू से किया शिफ्ट
विज्ञापन
घायल कुलदीप राणा ठीक होने का इशारा करते । संवाद
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। नारनौंद प्रकरण में घायल किसान कुलदीप राणा की सेहत में अब सुधार है। जिंदल अस्पताल में भर्ती किसान को वीरवार का आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। कुलदीप राणा ने बताया कि हमला सांसद के गनमैन व उनके एक कर्मचारी ने किया। देश के किसानों की दुआओं की वजह से आज वह जीवित हैं। वह जल्द स्वस्थ होकर किसानों के बीच होंगे।
किसान नेता राजीव मलिक ने कहा कि राणा को अब ऑक्सीजन की जरूरत पहले से कम पड़ रही है। उनके ब्रेन चेस्ट और खून की जांच में सुधार आया है। मलिक ने बताया कि डॉक्टरों ने हमें बताया है कि अभी कुलदीप राणा को चार से पांच महीने का बेड रेस्ट करना होगा।
याद रहे कि नारनौंद में पांच नवंबर को भाजपा राज्यसभा सांसद जांगड़ा विश्वकर्मा दिवस समारोह में शिरकत करने आए थे। किसानों ने तीन कृषि कानून के विरोध में भाजपा-जजपा नेताओं का बहिष्कार करने का एलान किया हुआ था। उस दौरान किसान कुलदीप राणा प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए थे और उनके दिमाग की नस फट गई थी।