फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Even after six days, the farmers did not open the lock on Khedi Chaupata tehsil, returned the Tehsildar to the barrage

छह दिन बाद भी किसानों ने नहीं खोला खेड़ी चौपटा तहसील पर जड़ा ताला, तहसीलदार को बैरंग लौटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Even after six days, the farmers did not open the lock on Khedi Chaupata tehsil, returned the Tehsildar to the barrage
नारनौंद। फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने छह दिन बाद भी खेड़ी चौपटा तहसील कार्यालय पर जड़ा ताला नहीं खोला है। सोमवार को तहसीलदार परमवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ तहसील परिसर में ताला खुलवाने के लिए पहुंचे लेकिन किसानों ने उन्हें बैरंग लौटा दिया और कहा कि जब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक तहसील का ताला नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेता सुरेश कोथ, उमेद लोहान, देववृत ढांडा, राजकुमार राखी, रवि आजाद, मनोज राठी, मीरा मिर्चपुर, देवेन्द्र ढांडा, रमेश पार्षद, दिनेश राखी, रणधीर मिलकपुर, पूर्व सरपंच रघुबीर सिंह, सुरजीत कोथ, संदीप लोरा समेत महिलाएं तहसील परिसर के बाहर धरने पर बैठी हुई हैं। वहीं प्रदेश के अलग-अलग जगहों से किसानों को भारी समर्थन मिल रहा है। सोमवार की सुबह जब नायब तहसीलदार परमवीर सिंह ताला खुलवाने के लिए तहसील में पहुंचे तो किसानों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें बिना ताला खोले लौटने पर मजबूर कर दिया। किसान नेता सुरेश कोथ ने बताया कि खेड़ी तहसील के 17 गांवों में फसल में नुकसान हो गया था और अधिकारियों ने गिरदावरी के नाम पर खानापूर्ति कर इस नुकसान को शून्य दिखा दिया। इस कारण एक गांव के हजारों किसान मुआवजे से वंचित रह गए। इसके विरोध में 16 मार्च से किसानों ने तहसील परिसर को ताला लगाकर उसके बाहर ही धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

मुआवजे के लिए जिला उपायुक्त ने छह अधिकारियों की एक कमेटी बनाई है। पूरा मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है तहसील को ताला लगाना गलत है। किसानों की जो समस्या है उसका समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परमवीर सिंह, नायब तहसीलदार खेड़ी चौपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed