Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Emphasis on according respect and equal opportunities to women

Hisar News: नारी शक्ति को सम्मान और समान अवसर देने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on according respect and equal opportunities to women
हिसार। विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि महिलाएं केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं हैं बल्कि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की भी मजबूत स्तंभ हैं। खेतों में मेहनत करने से लेकर पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण और परिवार के प्रबंधन तक महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। नारी शक्ति को सम्मान और समान अवसर देना समाज एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

विधायक चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में आयोजित किसान महिला शक्ति सम्मेलन-2026 में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। म्हारी माटी एग्री टूरिज्म सेंटर में आयोजित सम्मेलन का विषय ''खेत तै चौपाल तक-किसान महिला शक्ति अपार'' रहा। जिंदल ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास, आर्थिक अवसर और उचित मंच उपलब्ध करवाकर आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। महिला शक्ति को सम्मान और समान अवसर देना समाज एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एचएयू के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को पहचान देने के साथ उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक जानकारी, उद्यमिता और स्वरोजगार से जोड़ना समय की आवश्यकता है। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के माध्यम से महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य, खाद्य प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, कौशल विकास और आय सृजन के क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तविक महिला सशक्तीकरण का अर्थ उन्हें निर्णय लेने, नेतृत्व करने और आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी के योग्य बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि महिलाएं भारतीय कृषि व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्हें शिक्षित, आत्मनिर्भर और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना जरूरी है। डॉ. मीना कुमारी ने कहा कि महिलाएं कृषि, पशुपालन और ड्रोन दीदी जैसी पहल सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कृषि उत्पादन बढ़ाने में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है।

इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और स्टार्टअप की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. मोनिका शर्मा और डॉ. वर्षा सैनी ने भी विचार रखे। मंच संचालन छात्रा श्वेता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed