{"_id":"6327619f35822e5cc7048bce","slug":"electricity-corporation-to-give-rs-5-lakh-reward-to-village-panchayat-who-pays-90-per-cent-bill-hisar-news-hsr642257610","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 प्रतिशत बिल भरने वाले गांव की पंचायत को बिजली निगम देगा 5 लाख रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 प्रतिशत बिल भरने वाले गांव की पंचायत को बिजली निगम देगा 5 लाख रुपये का इनाम
विज्ञापन
हिसार। अगर जिले के किसी गांव की पंचायत बिजली निगम से पांच लाख रुपये का इनाम जीतना चाहती है तो उससे गांव के 90 प्रतिशत लोगों से बिजली बिल का भुगतान करवाना होगा। बिजली निगम के नियमानुसार यह भुगतान उनको डिजिटल मोड में ही करना अनिवार्य है।
बिजली निगम के अधिकारियों ने कहा कि ऐसा करने से बिजली निगम का डिजिटल करण को बढ़ावा मिलेगा। इनाम स्वरूप मिलने वाले 5 लाख रुपये से पंचायत गांव में सार्वजनिक कार्य करवा सकती है। बिजली निगम द्वारा इस योजना की शुरूआत की जा चुकी है। बिजली निगम द्वारा अपने उपभोक्ताओं को डिजिटल मोड के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। बिजली निगम ने भी सभी उपभोक्ताओं से डिजिडल मोड में बिजली बिल भरने की अपील की है। डिजिटल मोड में बिजली बिल भरने से बिजली निगम के कर्मचारियों व उपभोक्ताओं का समय बचता है।
सावधान! फर्जी संदेश से हो रही ठगी
साइबर ठगी बढ़ने से डिजिटल मोड में बिजली बिल भरते समय उपभोक्ताओं को सावधानी रखनी जरूरी है। साइबर ठगों ने बिजली निगम के नाम से फर्जी संदेश बनाया था कि पिछली बकाया बिल राशि भर दो वरना कनेक्शन काट दिया जाएगा। यह मैसेज भेजकर उपभोक्ताओं से राशि ठगी जा रही है।
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वे ज्यादा से ज्यादा डिजिटल मोड में बिजली बिलों का भुगतान करें। साइबर ठगी से भी बचें। कोई संदेश आने पर बिजली निगम कर्मचारियों से संपर्क करें। डिजिटल योजना का फायदा उठाएं।
- एसएस रॉय, एसई बिजली निगम हिसार