{"_id":"676080f44d10940a29093617","slug":"electricity-bill-is-coming-on-average-basis-hisar-news-c-21-hsr1020-525876-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मीटर ठीक न होने से लोगों का बढ़ रहा आर्थिक, औसत के आधार पर आ रहा बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मीटर ठीक न होने से लोगों का बढ़ रहा आर्थिक, औसत के आधार पर आ रहा बिजली बिल
Tue, 17 Dec 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
हिसार। बीते 8 माह में हिसार सर्कल में कुल 12949 बिजली के मीटर खराब मिले हैं। जबकि इसमें 1299 अतिरिक्त मीटर और जुड़ने से खराब मीटरों की संख्या 14248 हो चुकी है। मीटर खराब होने से लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है क्योकि निगम उन्हें औसत के आधार पर बिल भेज रहा है। अक्तूबर तक मीटरों को दुरुस्त करने की रफ्तार सही थी, लेकिन नवंबर माह में यह रफ्तार धीमी पड़ गई है।
अभी तक केवल 1404 मीटरों को ही दुरुस्त किया जा सका है। जबकि उपरोक्त खराब मीटरों की संख्या में से 50 फीसदी मीटरों को दुरुस्त किए जाना जरूरी था। नवंबर माह में ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर अधिक खराब मिले हैं, जिनकी संख्या 12930 थी जबकि शहरी क्षेत्र में केवल 19 मीटर ही खराब मिले थे। इनके दुरुस्त करने की बात करें तो ग्रामीण क्षेत्र में अभी तक 983 मीटरों को दुरुस्त किया जा सका है।
कारण है कि अधिकारियों में इच्छाशक्ति की कमी। जिस कारण खराब मीटरों को दुरुस्त तेजी से न करने के कारण 13 हजार से मीटर दुरुस्त किए जाने बाकी है। जबकि बीते दिनों दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों की मीटिंग ली थी, जिसमें खराब मीटरों को तेजी से दुरुस्त करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
ये है नवंबर माह का बिजली के मीटर का आंकड़ा
- सब डिविजन - खराब मीटर - अतिरिक्त खराब मीटर - इतने दुरुस्त किए
- सिटी - 6 - 242 - 196
- सेक्टर 1/4 - 5 - 94 - 81
- सिविल लाईन - 6 - 111 - 82
- मॉडल टाउन - 2 - 69 - 56
- आदमपुर - 56 - 88 - 415
- अग्रोहा - 943 - 52 - 66
- बालसमंद - 122 - 37 - 41
- बरवाला - 1687 - 119 - 133
- सातरोड - 1174 - 141 - 161
- बाडोपट्टी - 2297 - 76 - 110
- आजाद नगर - 49 - 33 - 46
- सिटी हांसी - 0 - 11 - 11
- एसयू हांसी - 234 - 52 - 42
- नारनौंद - 3328 - 74 - 107
- मुढांल - 2336 - 52 - 71
- सिसाय - 83 - 36 - 59
- उमरा - 621 - 12 - 27
- कुल - 12949 - 1299 - 1404
हमारी तरफ से खराब मीटरों को दुरुस्त के लिए एमएंडपी शाखा में भेजा रहा है। जो दुरुस्त होकर मिल रहे हैं या फिर नए मीटर लगाने की जहां डिमांड है तो उन्हें हिसार सर्कल में लगाया भी जा रहा है। मीटरों को दुरुस्त व नए लगाने की कवायद में तेजी लाई जाएगी। - ओमबीर, एसई, हिसार सर्कल, बिजली निगम।