{"_id":"67630ab4332700ca6c0bf80b","slug":"electric-trains-started-running-on-hansi-maham-rohtak-railway-line-still-waiting-for-stoppage-of-express-train-hisar-news-c-21-hsr1020-527487-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन पर बिजली से दौड़ने लगी ट्रेन, एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का अभी भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन पर बिजली से दौड़ने लगी ट्रेन, एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का अभी भी इंतजार
विज्ञापन
हांसी। हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन पर विद्युत इंजन संचालित एक पैसेंजर ट्रेन दौड़ने लगी है, लेकिन विद्युतीकरण के बावजूद रेलवे लाइन पर अभी तक कोई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चली है। वहीं रेलवे लाइन पर रेलगाड़ी से ज्यादा मालगाड़ियां दौड़ रही हैं। इस रेलवे लाइन के चालू होने से मालगाड़ियों की संख्या में वृद्धि हुई है।
शहरवासी अभी भी लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए तरस रहे हैं। हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन को चालू हुए करीब 10 महीने हो गए हैं। इस रेलवे लाइन के चालू होने से पहले लोग उम्मीद कर रहे थे कि इस पर लंबी दूरी की ट्रेन चलेगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। न ही इस नई रेलवे लाइन पर कोई लंबी दूरी की ट्रेन चली है। केवल मात्र हांसी-महम-रोहतक के बीच दो पैसेंजर ट्रेन चल रही हैं। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार यह रेलवे लाइन शुरू होने से पहले हांसी से करीब 5-6 मालगाड़ी होकर गुजरती थी, लेकिन अब करीब 10 से ज्यादा मालगाड़ी प्रतिदिन इस नई रेलवे लाइन से होकर गुजरती हैं। हिसार से भिवानी होकर दिल्ली की तरफ जाने वाली मालगाड़ियों को इस नए रेलवे लाइन के संचालन के बाद यहां से भेजा जा रहा है। इससे मालगाड़ियों का स्टेशनों पर लाइन क्लीयर होने के इंतजार का समय भी बचता है।
मई में हुआ था काम पूरा
16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हांसी-महम-रोहतक रेलवे ट्रैक का शुभारंभ किया था। उसके बाद हांसी-महम-रोहतक रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य शुरू हुआ था। मई महीने में इस ट्रैक का विद्युतीकरण का काम पूरा हुआ था।
विज्ञापन
लोग कर चुके हैं लंबी दूरी की ट्रेन के ठहराव की मांग
हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन चालू होने के बाद रेलवे स्टेशन को रेलवे जंक्शन बनाया गया था, लेकिन जंक्शन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं हो रहा है। यहां से बीकानेर-हरिद्वार, कटरा, गोरखधाम एक्सप्रेस जैसी साप्ताहिक व प्रतिदिन की 8 एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती हैं, लेकिन इनमें से एक भी ट्रेन का ठहराव हांसी में नहीं है। बीते महीने लोगों ने इन ट्रेनों के ठहराव की मांग विधायक विनोद भयाना से भी की थी। रेलमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा था।
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह
सोशल मीडिया पर आए दिन लंबी दूरी की ट्रेनों के हांसी में रुकने की अफवाह चलती रही हैं। फिलहाल हावड़ा दिल्ली एक्सप्रेस का हिसार तक विस्तार कर हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन पर चलाए जाने की पोस्ट लोग डाल रहे हैं। इसका टाइम टेबल भी डाला जा रहा है, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने इन अफवाहों को इसे सिरे से नकार दिया है।
हांसी-महम-रोहतक पैसेंजर ट्रेन अभी इस रेलवे लाइन पर विद्युत संचालित इंजन के सहारे दौड़ रही है। अन्य कोई एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के आदेश नहीं मिले हैं। ऐसे आदेश आएंगे तो उसके बारे में प्रचार किया जाएगा। - धुनी लाल कुमावत, पीआरआई, उत्तर पश्चिम रेलवे।