फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   elder brother shoot big brother

जमीन के विवाद में छोटे भाई ने बड़े को मारीं तीन गोलियां

Sun, 22 Nov 2020 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
elder brother shoot big brother
बरवाला (हिसार)। गांव खेदड़ में शनिवार दोपहर बाद जमीन के विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में 40 वर्षीय पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी टांग में 3 गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन

पवन को घायल अवस्था में परिजनों ने उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। हमले के बाद पवन का छोटा भाई कृष्ण फरार है। उधर, वारदात के बाद डीएसपी रोहतास सिहाग व अन्य पुलिस अधिकारी मौके का मुआयना करने पहुंचे। पुलिस ने अभी तक घायल पवन के बयान दर्ज नहीं किए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले पवन व उसके भाइयों ने गांव में अपनी कृषि भूमि बेच दी थी। अब पवन ने यही जमीन वापस खरीद ली है। जमीनी विवाद को लेकर शनिवार दोपहर को गांव के खेतों में एक पंचायत थी। यहां पवन व कृष्ण भी शामिल थे। पंचायत का दौर खत्म होने वाला ही था कि अचानक कृष्ण ने अपनी पिस्तौल से पवन पर गोलियां दागना शुरू कर दिया। कृष्ण द्वारा किए गए फायर में से 3 गोलियां पवन की टांग में लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद कृष्ण पिस्तौल दिखाता हुआ वहां से भाग निकला। परिजन तुरंत घायल पवन को लेकर यहां के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसका गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घायल के बयान होने के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed