फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dushyant Chautala statement on fake voter case

फर्जी वोटर मामला: चौटाला का सवाल, लोकसभा चुनाव से पहले क्यों नहीं हुई वोटर लिस्ट की सफाई? अब बिहार में आई याद

Wed, 13 Aug 2025 04:15 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 04:15 PM IST
सार

दुष्यंत चौटाला ने फर्जी वोटर मामले के मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए। 

विज्ञापन
Dushyant Chautala statement on fake voter case
दुष्यंत चौटाला, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने फर्जी वोटर मामले के मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। दुष्यंत चौटाला ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में हाल ही में शुरू की गई वोटर लिस्ट की सफाई की प्रक्रिया लोकसभा चुनाव से पहले क्यों नहीं की गई।

विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव को किया जा रहा टारगेट

उन्होंने कहा चुनाव आयोग ने बिहार को टारगेट करके वोटर लिस्ट से फर्जी वोट हटाने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन यह काम लोकसभा चुनाव से पहले क्यों नहीं हुआ? फर्जी वोटरों की समस्या सिर्फ एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में इसका असर दिखेगा। एक ही वोटर आईडी नंबर पर दो या तीन जगह वोटर कार्ड पाए जाने की घटनाएं गंभीर हैं। चुनाव आयोग के पास पूरा डेटाबेस होने के बावजूद ऐसी गड़बड़ियां क्यों हो रही हैं? यह एक बड़ा सवाल है। जेजेपी मांग करती है कि चुनाव आयोग इस मुद्दे पर जनता के सामने श्वेत पत्र जारी करे और फर्जी वोटरों के मामले की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच करे। 

विज्ञापन

कांग्रेस के लगाए आरोपों पर स्पष्टीकरण दे चुनाव आयोग

दुष्यंत चौटाला ने कहा बिहार में 60 लाख से अधिक वोटों को ये कहकर काटना कि ये नकली वोट हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस द्वारा एक ही व्यक्ति के तीन प्रदेशों में वोट पाए जाना चुनाव आयोग पर प्रश्नचिह्न लगाता है। चुनाव आयोग को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। इतनी बड़ी संख्या में नकली वोट कैसे बनें ये भी स्पष्ट करना चाहिए।

9 दिसम्बर को मनाया जाएगा जेजेपी का स्थापना दिवस 

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 15 से 25 अगस्त तक सभी जिला कार्यकारिणी और राज्य इकाई का गठन पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद हलका स्तर पर कार्यकारिणी का गठन होगा। सितंबर तक जेजेपी का संगठन पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इसके बाद जेजेपी का स्थापना दिवस 9 दिसम्बर को प्रदेश में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। हरियाणा में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा प्रदेश में पुलिस गायब है और गुंडे नायब हो गए हैं। अपराध का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि अब इसकी चर्चा की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि यह जनता के सामने साफ है।



ये भी पढ़ें: Haryana : 11 साल बाद कांग्रेस के 32 जिलाध्यक्ष घोषित, देर रात हाईकमान ने जारी की सूची, यहां देखें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed