फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress appointed district president in Haryana after 11 years

Haryana : 11 साल बाद कांग्रेस के 32 जिलाध्यक्ष घोषित, देर रात हाईकमान ने जारी की सूची, यहां देखें लिस्ट

Wed, 13 Aug 2025 12:12 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 13 Aug 2025 12:12 AM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस ने आखिरकार 11 साल बाद जिला प्रधानों की नियुक्ति की है। कांग्रेस ने पार्टी को मजबूती देने के मकसद से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

विज्ञापन
Congress appointed district president in Haryana after 11 years
शीर्ष नेतृत्व की ओर से जारी सूची में संतोष बेनीवाल एकमात्र महिला हैं। उन्हें सिरसा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरकार कांग्रेस ने 11 साल बाद मंगलवार देर रात हरियाणा में 32 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। शीर्ष नेतृत्व ने हर बार की तरह किसी भी गुट को नजरअंदाज नहीं किया है। हालांकि विधानसभा चुनाव की तरह दबदबा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ही रहा है। 32 में से 22 जिला अध्यक्ष हुड्डा गुट के बताए जा रहे हैं, जबकि सात सांसद कुमारी सैलजा, एक रणदीप सुरजेवाला और दो कैप्टन अजय यादव के समर्थक हैं। हरियाणा कांग्रेस संगठन में कुल 33 जिलाध्यक्ष हैं। इनमें से पानीपत शहरी जिलाध्यक्ष की अभी नियुक्ति नहीं की गई है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक अंबाला कैंट में परविंदर परी, अंबाला सिटी में पवन अग्रवाल, अंबाला ग्रामीण में दुष्यंत चौहान, भिवानी ग्रामीण में बंसीलाल के पौत्र अनिरुद्ध चौधरी, भिवानी शहर में प्रदीप गुलिया, चरखी दादरी में सुशील धानक, फरीदाबाद में बलजीत कौशिक, फतेहाबाद में अरविंद शर्मा, गुरुग्राम ग्रामीण में वर्धन यादव, शहरी में पंकज डावर, हिसार ग्रामीण से अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल, हिसार शहरी में बजरंग दास गर्ग, झज्जर में संजय यादव, जींद में रिषी पाल, कैथल में रामचंद्र गुर्जर, करनाल ग्रामीण में राजेश वैद्य, करनाल शहरी में पराग गाबा, कुरुक्षेत्र में मेवा सिंह, महेंद्रगढ़ में सत्यवीर यादव, मेवात (नूंह) में शाहिदा खान, पलवल में नेत्रपाल अधाना, पंचकूला में संजय राणा, पानीपत ग्रामीण से रमेश मलिक, रेवाड़ी ग्रामीण में सुभाष चंद चावड़ी, रेवाड़ी शहरी में प्रवीण चौधरी, रोहतक ग्रामीण में बलवान सिंह रंगा, रोहतक शहरी में कुलदीप सिंह, सिरसा में संतोष बेनीवाल, सोनीपत ग्रामीण में संजीव कुमार दहिया, सोनीपत शहरी में कमल दीवान, यमुनानगर ग्रामीण में नरपाल सिंह और यमुनानगर शहरी में देवेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


सिरसा से संतोष बेनिवाल इकलौती महिला प्रधान
शीर्ष नेतृत्व की ओर से जारी सूची में संतोष बेनीवाल एकमात्र महिला हैं। उन्हें सिरसा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मेवात के शाहिदा खान एकमात्र मुस्लिम नेता को जिले की कमान दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव हारे चार उम्मीदवार बने जिला प्रधान
साल 2024 में विधानसभा चुनाव हार चुके चार नेताओं को भी जिला प्रधान बनाया गया है। इनमें अंबाला कैंट के प्रधान परविंदर परी हैं जो अंबाला कैंट से चुनाव लड़े थे। भिवानी ग्रामीण के प्रधान अनिरुद्ध चौधरी ने तोशाम सीट से अपनी चचेरी बहन श्रुति चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। गुरुग्राम ग्रामीण के प्रधान वर्धन यादव ने बादशाहपुर सीट से चुनाव लड़ा था और कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान मेवा सिंह ने सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। मेवाराम पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।


सोशल इंजीनियरिंग का भी रखा ख्याल
कांग्रेस की जिलाध्यक्षों की सूची में सोशल इंजीनियरिंग का भी रंग दिखा है। इसमें दस ओबीसी, पांच एससी, छह जाट, तीन वैश्य, दो ब्राह्मण, दो राजपूत, दो पंजाबी, एक मुस्लिम और एक सिख समुदाय से है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed