{"_id":"659c35be89122037310c0759","slug":"during-inspection-people-showed-heaps-of-garbage-to-sdm-sdm-instructed-employees-to-clean-it-hisar-news-c-21-hsr1020-295972-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: निरीक्षण के दौरान लोगों ने एसडीएम को दिखाए कचरे के ढेर, एसडीएम ने कर्मचारियों को साफ करने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: निरीक्षण के दौरान लोगों ने एसडीएम को दिखाए कचरे के ढेर, एसडीएम ने कर्मचारियों को साफ करने के निर्देश दिए
Mon, 08 Jan 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
हांसी बरवाला बाईपास मार्ग पर सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर।
हांसी। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। वार्ड 12, 13 और 14 में निरीक्षण के दौरान लोगों ने एसडीएम को कचरे के ढेर दिखाए। जिसे देख एसडीएम भी चौंक गए। एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से कचरे के ढेर साफ करने के निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान लोगों ने लटकते बिजली के तारों, सीवरेज व पेयजल समस्या से संबंधित शिकायतें भी रखीं।
दरअसल बीते सप्ताह एसडीएम ने कार्यालय में पार्षदों के साथ बैठक कर समस्याएं पूछी थी। सोमवार से एसडीएम ने वार्डों में निरीक्षण शुरू किया है। वार्ड 12 में निरीक्षण के दौरान वहां के स्थानीय युवक अनिल आर्य ने एसडीएम के समक्ष कचरे के ढेर की समस्या रखी। उसने एसडीएम को बताया कि जब डंपिंग स्टेशन बंद होता है तो बरवाला बाईपास मार्ग पर सड़क किनारे ठेकेदार व नगर परिषद के कर्मी कचरा फेंक देते हैं। वहीं स्थानीय लोग भी यहां पर प्रतिदिन कचरा डालते हैं। इस दौरान एसडीएम को कचरे का ढेर भी दिखाया। जिसे देखकर गुस्साए एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को शाम तक कचरा उठाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा वार्ड 12 में पेयजल की समस्या के बारे में भी एसडीएम को बताया। जिस पर एसडीएम ने जनस्वास्थ्य विभाग के जेई विक्रम को इसका समाधान करवाने के लिए कहा। इसके बाद वार्ड 13 के पार्षद दीपक मुंजाल ने एसडीएम को क्षेत्र की दो गलियों में पेयजल समस्या के बारे में बताया। पार्षद मुंजाल ने बताया कि गली के शुरुआत के दस मकानों में पेयजल की सप्लाई आती है। लेकिन आखिरी मकान तक पानी नहीं पहुंचता। उन्होंने बताया कि गली के निर्माण के लिए परिषद से डेढ़ वर्ष पहले प्रस्ताव पास करवाया था। लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग ने यहां पर पेयजल लाइन नहीं डाली। इसके चलते गली का निर्माण कार्य अटका हुआ है। यहां गलियों में लटकते बिजली के तारों की समस्या भी एसडीएम को बताई। वहीं वार्ड 14 में स्थित बूस्टिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां क्षेत्र के लोगों ने वाटर टैंक में जमी गाद की समस्या रखी। लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा नहीं उठाया जाता। टिप्पर कभी-कभी आता है।
विज्ञापन
एसडीएम के आने से पहले ही करवाई सफाई
एसडीएम ने पहले ही कह रखा था कि वह सोमवार से वार्डों का निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर वार्ड 12,13,14 में निरीक्षण की योजना बनाई। इस पर ठेकेदार द्वारा वहां पर सफाई कर्मचारियों के माध्यम से पहले ही सफाई करवा दी गई।
बरवाला बाईपास पर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए
बरवाला बाईपास मार्ग पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। जिसके कारण रात्रि में यहां अंधेरा रहता है। इसको लेकर लोगों ने एसडीएम के समक्ष समस्या रखी। वहीं शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे को फोरलेन करने के दौरान वहां नगर परिषद द्वारा स्ट्रीट लाइटों के खंभों को उतरवाया गया था। एसडीएम ने उन खंभों को यहां पर लगवाने के लिए निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को अधिकतम दो सप्ताह के अंदर दुरुस्त कर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए हैं। सभी वार्डों में निरीक्षण कर समस्याएं देखेंगे व उनका समाधान करेंगे। - मोहित महराणा, एसडीएम