फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Son of Hisar's district attorney dies by drowning in the sea while visiting Sri Lanka

Hisar News: श्रीलंका घूमने गए हिसार के जिला अटार्नी के बेटे की समुद्र में डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Son of Hisar's district attorney dies by drowning in the sea while visiting Sri Lanka
हिसार/फतेहाबाद। श्रीलंका घूमने गए हिसार के जिला अटार्नी फतेहाबाद के भूना निवासी सुनील परुथी के 25 वर्षीय बेटे समृद्ध परुथी की सोमवार को समुद्र में डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना दोपहर करीब 3 बजे परिवार को मिली। उस समय जिला अटार्नी सुनील परुथी कोर्ट में थे। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। देर रात परिवार के सदस्य फ्लाइट से श्रीलंका के कोलंबो पहुंच गए।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बाजिया ने बताया कि समृद्ध 9 सितंबर को अपने दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गया था। उसकी 16 सितंबर को वापस हिसार लौटने की योजना थी। सोमवार को समुद्र में राफ्टिंग के दौरान हादसा हुआ। समृद्ध के साथ मौजूद दो दोस्त भी समुद्र में डूब गए थे। हालांकि उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद समृद्ध को भी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई। समृद्ध की एकमात्र बड़ी बहन की शादी करीब 2 वर्ष पहले गुरुग्राम में हुई थी। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed