फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to rain, shopkeepers are giving less orders for idols of Lord Ganesha

Hisar News: बारिश के कारण भगवान गणेश की मूर्तियाें के कम ऑर्डर दे रहे दुकानदार

Tue, 26 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 26 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, shopkeepers are giving less orders for idols of Lord Ganesha
हिसार। गणेश चतुर्थी के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिरों से लेकर घरों को सजाया जा रहा है। शहर में कई जगह गणेश महोत्सव भी शुरू होगा। मगर दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण काम का असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों की मानें तो बारिश में मूर्तियां खंडित और खराब होने के कारण 35 प्रतिशत काम कम हो चुका है। टाउन पार्क के पास गणेश मूर्ति विक्रेता प्रवीण ने बताया कि बारिश के कारण उनके पास रखी 20 मूर्तियां खराब और खंडित हो चुकी हैं। यदि बारिश आती रहेगी तो काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। ऐसे में वह मूर्तियाें के ऑर्डर भी कम दे रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग की ओर से 31 अगस्त तक बारिश बताई गई है।
विज्ञापन

----
दिल्ली और कोलकाता से आ रहीं मूर्तियां
गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को है। इस दिन ढोल पर श्रद्धालु नाचते और गाते हुए अपने घरों में भगवान गणेश को लाएंगे। मंदिरों और घरों में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंजेंगे। सुबह-शाम पूजा-अर्चना होगी। वहीं, दुकानदार दिल्ली और कोलकाता से गणेश की मूर्तियां मंगवा रहे हैं। दिल्ली रोड के अलावा पटेल नगर, राजगुरु मार्केट में गणेश की मूर्तियां बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मूर्तियों के रेट 60 से लेकर 10 हजार रुपये
बाजार में 60 से लेकर 10 हजार रुपये तक की गणेश की मूर्तियां बिक रही हैं। दुकानदार प्रवीण की मानें तो छह फीट की गणेश की मूर्ति का रेट 10 हजार रुपये है। बारिश से बचाव करने के लिए मूर्तियों को तिरपाल से ढका गया है। प्रवीण ने बताया कि अब दो दिन बारिश नहीं आई तो उनका काम काफी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed