फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to doubt on her character, son shot and killed his mother.

Hisar News: चरित्र पर शक के चलते बेटे ने गोली मार की मां की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Due to doubt on her character, son shot and killed his mother.
मंडी आदमपुर। जवाहर नगर में बेटे ने अपने मां के चरित्र पर शक होने के चलते रविवार दोपहरबाद गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद वह अपनी पत्नी के पास गया और बोला मां को मार दिया, वह गली में पड़ी है। सूचना मिलने पर वह गली में गई तो सास के सिर से खून बहता देख देवर को सूचना दी। वहीं सूचना मिलने पर थाना अधिकारी आईपीएस प्रतीक गहलोत, डीएसपी बरवाला गौरव शर्मा व डीएसपी सतपाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाई। सीन ऑफ क्राइम से डॉ. जोगेंद्र व ओमप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और आवश्यक तथ्य जुटाए। पुलिस ने मृतक की बहू की शिकायत पर युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जवाहर नगर निवासी संतोष देवी ने बताया कि उसकी शादी करीब 4 महीने पहले जवाहर नगर के कमल के साथ हुई थी। उसकी सास रोशनी देवी उनसे अलग अकेली रहती थी। वह व उसका पति किराये का मकान में रहते हैं। रविवार 5 मई को दोपहर करीब 2 बजे उसका पति कमल उसके पास आया और कहा कि उसने मां को गोली मार दी और वह गली में पड़ी है। उसने गली में जाकर देखा तो उसकी सास रोशनी के सिर से खून बह रहा था। इसके बाद उसने अपने देवर रूपेश उर्फ भकलु को बताया। उसने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। संतोष ने बताया कि उसका पति कमल उसकी सास रोशनी देवी के चाल-चलन पर शक करता था और उसी के चलते उसने उसकी गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने संतोष के बयान के आधार पर कमल को नामजद करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका की पुत्रवधू संतोष के बयान पर कमल के खिलाफ धारा 302 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। -
घनश्याम, उपनिरीक्षक, थाना आदमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed