{"_id":"6456a5824e3d714b320b7cd4","slug":"drunk-till-late-night-furniture-mechanic-found-dead-in-the-morning-hisar-news-c-21-hsr1020-126287-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: देर रात तक शराब पी, सुबह मृत मिला फर्नीचर मिस्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: देर रात तक शराब पी, सुबह मृत मिला फर्नीचर मिस्त्री
विज्ञापन
बरवाला। शहर के हांसी मार्ग के पास शनिवार सुबह एक चौबारे के सामने युवक का शव मिला। शव वार्ड 16 निवासी 37 वर्षीय सुनील उर्फ सोनू का था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रोहा मेडिकल में चिकित्सकों के पैनल से करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार सोनू ने शुक्रवार रात को अपने जानकारों के साथ देर रात तक बैठकर शराब पी थी। सुबह उसका शव साथ लगते चौबारे के बाहर पड़ा मिला था। शव पर चोटों के निशान थे व नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने मृतक की पत्नी संदीप के बयान का बयान दर्ज किया। संदीप ने बताया कि उसका पति सुनील उर्फ सोनू फर्नीचर का मिस्त्री था जो दिहाड़ी के हिसाब से कार्य करता था। शुक्रवार को सुबह घर से मार्केट में काम करने के लिए गया था, लेकिन रात को घर नहीं लौटा था। शनिवार सुबह पता चला कि सुनील उर्फ सोनू ने हांसी मार्ग के पास गांव प्रभुवाला के शमशेर की दुकान के ऊपर बने कमरे में किराएदार वार्ड 13 निवासी अंकित व गांव बुगाना निवासी रमेश के साथ बैठकर शराब पी थी।
संदीप का कहना है कि जब वह देवर सुदर्शन के साथ वहां पहुंची तो चौबारे के बाहर पति का शव पड़ा था। मृतक सुनील उर्फ सोनू के दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं है। ऐसे में पुलिस एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।