फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drug trade spreading in Hisar, 116 cases registered in July, 186 accused arrested

Hisar News: हिसार में फैल रहा नशे का कारोबार, जुलाई में 116 केस दर्ज, 186 आरोपी पकड़े

Thu, 17 Aug 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 17 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Drug trade spreading in Hisar, 116 cases registered in July, 186 accused arrested
हिसार। मंडल स्तर पर नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। युवा सबसे अधिक चपेट में आ रहे हैं। जुलाई माह में सिरसा में सबसे से अधिक 368 केस दर्ज किए गए। इसके बाद फतेहाबाद में 148, हिसार में 116, जींद में 68 और हांसी में 39 केस दर्ज हुए।
विज्ञापन

एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने बताया कि मंडल स्तर पर नशे पर अंकुश लगाने के लिए मुहिम चलाई हुई है। इसके तहत केस दर्ज कर सिरसा में 588, फतेहाबाद में 247, हिसार में 186, जींद में 115 और हांसी में 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4584 किलोग्राम डोडापोस्त, 28 किलोग्राम चरस, 400 किलोग्राम गांजा, 86 किलोग्राम अफीम, 26 ग्राम स्मैक और 7 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग ने मंडल स्तर पर नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। युवाओं में नशे की लत को रोकने के लिए पुलिस विभाग नशा मुक्ति कैंप लगा रही है। पुलिस नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed