{"_id":"654e6dcbc2e607bc1a078bd0","slug":"doctors-and-staff-nursing-officers-will-give-duty-in-three-shifts-each-hisar-news-c-21-hsr1020-257370-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चिकित्सक और स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर देंगे तीन-तीन शिफ्टों में ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चिकित्सक और स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर देंगे तीन-तीन शिफ्टों में ड्यूटी
Fri, 10 Nov 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
हिसार।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दिवाली पर नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में चिकित्सकों और नर्सिंग ऑफिसर की संख्या बढ़ाई है। तीन शिफ्ट में 3-3 चिकित्सक और चार-चार नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगाई की गई है। इसके अलावा डॉक्टर ऑन कॉल रहेंगे। इमरजेंसी होने पर में चिकित्सक आपातकालीन कक्ष में पहुंच जाएंगे। व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को पीएमओ ने चिकित्सकों की बैठक ली और उन्हें दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार आपातकालीन कक्ष में तीन शिफ्टों में चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ अपनी ड्यूटी देते हैं। आमतौर पर एक चिकित्सक और तीन स्टाफ नर्सिंग की ड्यूटी होती है। दिवाली पर पटाखे की वजह से झुलसी हालात में मरीज उपचार के लिए आपातकालीन कक्ष में आते हैं। दिवाली पर ओपीडी बंद होती है। आपातकालीन कक्ष में आने वाले मरीजों को समय पर उपचार और दवाइयां मिल जाए, इसके लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से पहले ही व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आपातकालीन कक्ष में दवाइयां का स्टॉक बढ़ा दिया गया है।
दिवाली पर आपातकालीन कक्ष में चिकित्सक और स्टाफ की संख्या बढ़ाई गई है। इसके अलावा दवाइयों का स्टॉक भी बढ़ा दिया गया है। - डॉ. रत्ना भारती, पीएमओ नागरिक अस्पताल