फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DMC reached the spot to verify the animal dairies included in the survey.

Hisar News: सर्वे में शामिल की गईं पशु डेयरियों का सत्यापन करने मौके पर पहुंचे डीएमसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
DMC reached the spot to verify the animal dairies included in the survey.
हिसार। शहर से पशु डेयरियों को शिफ्ट करने को लेकर निगम की तरफ से किए गए सर्वे रिपोर्ट को वेरिफाई करने के लिए डीएमसी खुद मौके पर गए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को सर्वे के दौरान एकत्रित की गई अधूरी जानकारी को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में संचालित पशु डेयरियों को बगला रोड पर प्रस्तावित डेयरी प्लाजा में शिफ्ट किया जाना है। इसे लेकर निगम की तरफ से पिछले दिनों शहर में संचालित पशु डेयरियों को नए सिरे से सर्वे किया था। इस सर्वे में शहर में 397 डेयरियां मिलीं थी। वहीं डेयरी प्लॉट की संख्या 342 हैं, जिनमें 250 स्कवेयर यार्ड के 239, 350 स्कवेयर यार्ड के 68, 500 स्कवेयर यार्ड के 27 और एक हजार स्कवेयर यार्ड के 8 प्लॉट शामिल हैं। सर्वे में गड़बड़ी आशंका को देखते हुए डीएमसी विरेंद्र सहारण ने इसकी वेरिफिकेशन करने को कहा।
विज्ञापन

ये मांगी रिपोर्ट
डेयरी प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी होनी चाहिए ताकि यह पता लग सके कि निगम के प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड में यह पता चल सके कि प्रॉपर्टी की कैटेगरी क्या है। पशु डेयरी किराये पर चल रही है या डेयरी संचालक की खुद की जमीन पर है। डेयरी का एरिया कितना है। पशुओं की संख्या कितनी है। डेयरी संचालक का आधार कार्ड नंबर आदि जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आपत्ति आई
वहीं निगम प्रशासन ने डेयरी सर्वे को लेकर डेयरी संचालकों से भी आपत्तियां मांगी हैं। अभी तक एक आपत्ति आई है। नवदीप कॉलोनी के एक डेयरी संचालक ने आपत्ति दर्ज करवाई है कि उसकी डेयरी को सर्वे में नहीं लिया गया है। निगम के अनुसार कम से कम 5 पशुओं को डेयरी माना है। डेयरी संचालक 29 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।


----------------------------
सर्वे में कुछ जानकारी अधूरी थी। इसे लेकर जेई व संबंधित वार्ड के एएसआई के साथ मौके पर गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें किस-किस तरह की जानकारी एकत्रित करनी है। - विरेंद्र सहारण, उपनिगमायुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed