फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Divisional Security Commissioner reached RPF

Hisar News: आरपीएफ पहुंचे मंडल सुरक्षा आयुक्त, ट्रैकर राजा की गतिविधियों को सराहा

Sun, 02 Mar 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 02 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Divisional Security Commissioner reached RPF
हिसार में निरीक्षण के दौरान आरपीएफ के स्थानीय अ​धिकारियों के साथ मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय पिसे।
हिसार। बीकानेर से शनिवार को मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय पिसे रेलवे के आरपीएफ कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैनल की साफ-सफाई देखी। खानपान के बारे में जानकारी ली। रजिस्टर में रिकॉर्ड चेक किया। वहीं, मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय पिसे ने ट्रैक राजा के कार्यों की सराहना की। उनके सामने ट्रैकर राजा ने एक्सरसाइज करके दिखाई। राजा का डाइट चार्ट देखा और इसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाई। राजा को रोजाना करवाई जा रही एक्टिविटी के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरपीएफ के कुछ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इन कर्मचारियों की फिटनेस बेहतर थी और सही तरीके से वर्दी पहनी हुई थी। ऐसे में कर्मचारियों को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें सब इंस्पेक्टर सोनिया, कांस्टेबल ओमपाल शर्मा, कांस्टेबल सोनू, हेड कांस्टेबल राजबीर, हेड कांस्टेबल अनूप शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान आरपीएफ थाना प्रभारी सुनील कुमार भी उनके साथ थे।
विज्ञापन

किसी ने मांगा ट्रांसफर तो किसी ने इंक्रीमेंट बढ़ाने की बात कही
निरीक्षण के बाद मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय पिसे ने आरपीएफ कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने आपस में तालमेल बनाए रखने की बात कही। वहीं किसी ने ट्रांसफर मांगा तो किसी ने इंक्रीमेंट बढ़ाने की बात कही। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। इस पर उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर, इसी महीने होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेगा ट्रैकर राजा
चोरी की अनसुलझी वारदात को सुलझाने में माहिर ट्रैकर राजा इसी माह राजस्थान में होने वाली इंटर डिविजनल डॉग चैंपियनशिप में भाग लेगा। आरपीएफ में कार्यरत एएसआई मोतीलाल राजा को हर्डल, ट्रैकिंग का अभ्यास करवा रहे है। इसी चैंपियनशिप में पहले भी राजा टॉफी जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed