फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District president malik not come meeting

पूर्व जिला अध्यक्ष किरमारा की बुलाई मीटिंग में नहीं आए मलिक

Fri, 02 Jun 2017 11:46 PM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Fri, 02 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण किरमारा की अध्यक्षता में बुलाई गई मीटिंग में यशपाल मलिक नहीं आए। जाट धर्मशाला में जुटे इन लोगों ने यशपाल मलिक को कई बार फोन किए। यशपाल मलिक ने धर्मशाला में आने से इनकार कर दिया।      
विज्ञापन

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति में पड़ी फूट के कारण अब समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक जाट धर्मशाला में आने से भी कतराने लगे हैं। समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण किरमारा के साथ 23 मई को रामायण रेलवे ट्रैक धरने पर हुई हाथापाई के बाद यशपाल मलिक ने कहा कि कुछ बातें धरने पर नहीं बता सकते। अगली बार हिसार आएंगे तो मिलकर बता देंगे। यशपाल मलिक शुक्रवार को बुड़ाक मामले में अदालत में पेश होने हिसार आए थे। इसके चलते अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कुछ पदाधिकारियों ने जाट धर्मशाला में बैठक बुलाई। पदाधिकारियों के अतिरिक्त जाट समाज के करीब 50 गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इन लोगों ने यशपाल मलिक को कई बार फोन कर धर्मशाला में आमंत्रित किया। इन पदाधिकारियों ने कहा कि यशपाल मलिक सवालों के जवाब देकर जाएं। यशपाल मलिक ने जाट धर्मशाला में आने से साफ मना कर दिया। बैठक में विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में जब भी यशपाल मलिक हिसार आएंगे तो उन्हें समाज की शंकाओं का जवाब मांगेंगे। इस मौके पर कृष्ण किरमारा, रामदिया थुराना, बलवान सिंह कापड़ो, बलजीत सिंह पुठ्ठी, भजन फौजी, जगदीश थुराना, सुभाष रामायण, सतबीर झाझड़िया, रामबीर न्योली, सुरेंद्र सिंह आर्य, राजकुमार कापड़ो सहित समाज के अन्य गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed