फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District got gift of 4 gymnasium on Yoga Day

Hisar News: योग दिवस पर जिले को 4 व्यायामशाला की मिली सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
District got gift of 4 gymnasium on Yoga Day
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योग करते मुख्यमंत्री नायब सिंह एवं अन्य न
हिसार। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में फ्लैमिंगो टूरिज्म कांप्लेक्स में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग शिक्षक लोगों को खानपान के प्रति भी जागरूक करेंगे। सीएम ने खानपुर व हरिता की योग व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया जबकि काजला व घिराय में योग व्यायामशाला की आधारशिला रखी। ये व्यायामशाला छह महीने में बनकर तैयार हो जाएंगी। जिले में फिलहाल 68 योग व्यायामशाला चल रही हैं, जिनमें योग सहायक नियुक्त किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

सीएम ने एक पैर पर संतुलन बना किया वृक्षासन
हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन जगदीप आर्य ने प्रोटोकोल योग का अभ्यास कराया। इसमें चार प्रकार की चालन क्रिया कराई। कुल 21 आसन कराए गए। 5 आसन खड़े होकर, 8 आसन बैठकर, 3 आसन पेट के बल लेटकर जबकि 5 आसन कमर के बल लेटकर किए गए। वहीं कपाल भांति, अनुलोम विलोम, शितली, भ्रामरी व ध्यान कराया गया। यह प्रोटोकोल इंटरनेशनल लेवल के लिए कराए गए। सीएम ने एक पैर पर संतुलन बनाने का वृक्षासन किया। बैठकर भ्रद्रासन कराया गया।
विज्ञापन


इन संस्थाओं को किया सम्मानित
योग महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए सीएम ने संस्थाओं को सम्मानित किया। भारत विकास परिषद, पतंजलि योग समिति से ईश आर्य, ब्रह्मकुमारीज संस्था से सुदेश, आर्ट ऑफ लिविंग से नीरज गुप्ता, आर्य समाज प्रतिनिधि को सीएम से सम्मान प्राप्त किया। इसके अलावा पतंजलि समिति की ओर से योग शिक्षक वीरेंद्र बड़ाला को सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों को भागवत गीता की प्रति भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग आसनों का किया प्रदर्शन
टीम ने संगीतमय योग प्रदर्शन किया। जिसमें इन टीम ने कई तरह की मुद्राओं को प्रस्तुत किया। जिसमें जीजेयू व निजी योग संस्थान के विद्यार्थी शामिल थे। योग महोत्सव के बाद प्रतिभागियों का फलाहार भी दिया गया। शाम 5:30 योग लघु सचिवालय के सभागार में योग-आयुर्वेद पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed