{"_id":"6856f43968ae4ec0510ee609","slug":"distributed-50-handballs-to-the-players-of-ladwa-hisar-news-c-21-hsr1020-651732-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लाडवा के खिलाड़ियों को 50 हैंडबाल वितरित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लाडवा के खिलाड़ियों को 50 हैंडबाल वितरित की
Sat, 21 Jun 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
लाडवा में खिलाड़ियों को हैंडबाल वितरित करते हुए दरिया सिंह नंबरदार, साथ में पूर्व एसडीओ सत्यवी
हिसार। लाडवा की प्रतिभाशाली बेटी व वर्तमान में गुजरात में सीनियर जज सुदेश ने अपने बाल्यकाल के गांव लाडवा के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 50 हैंडबाल भेंट की। सुदेश ने पहली से बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा लाडवा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पूरी की। जहां वे अपने नाना के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी।
उन्होंने आगे चलकर दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलएम में टॉप किया और आज न्यायिक सेवा में देश की अग्रणी महिला अधिकारियों में गिनी जाती हैं। हालांकि वे स्वयं इस अवसर पर उपस्थित नहीं हो सकी, लेकिन उन्होंने अपने संदेश में कहा “लाडवा मेरी कर्मभूमि और शिक्षा की जड़ है। यहां के बच्चों के लिए कुछ करना मेरा नैतिक दायित्व है। सीनियर जज सुदेश के नाना वयोवृद्ध दरिया सिंह नंबरदार ने इस अवसर पर बेटियों को अपने हाथों से हैंडबाल भेंट की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एसडीओ सत्यवीर पूनिया ने की। उन्होंने कहा कि सुदेश जैसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने न केवल लाडवा का नाम रोशन किया है, बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि ग्रामीण परिवेश की बेटियां भी न्यायिक सेवा जैसी ऊंचाइयां तक पहुंच सकती हैं। इस मौके पर सरपंच रामफल पूनिया, नर्सरी हैंडबॉल कोच अशोक पूनिया, महावीर पूनिया आदि मौजूद रहे।