फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   dispute between DAN college student

डीएन कॉलेज के गेट के बाहर पहले तो चले लात-घूसे, फिर सिर पर ईंट मारकर छात्र को किया घायल

Wed, 22 Jan 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
dispute between DAN college student
डीएन कॉलेज के मेन गेट के बाहर मंगलवार दोपहर को पहले तो जमकर लात-घूसे चले और फिर कुछ छात्रों ने एक छात्र के सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर अन्य छात्र मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कर छात्र को छुड़वाया। उसके बाद घायल छात्र को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मामले की सूचना चिकित्सकों द्वारा शहर थाना पुलिस को दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि घायल छात्र बिंटू काबरेल गांव का रहने वाला है और डीएन कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ता है।
विज्ञापन

घायल छात्र के दोस्तों ने बताया कि वे सभी डीएन कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं और बिंटू भी उनके साथ पढ़ता है। मंगलवार दोपहर को वह कॉलेज के मेन गेट के बाहर खड़े थे। उसी बीच बिंटू का कुछ युवकों के साथ गांव में हुई बहस को लेकर झगड़ा हो गया और सभी आपस में लात-घूसे मारने लगे। जब तक वह उसे छुड़वाने के लिए मौके पर पहुंचे तो किसी युवक ने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में घायल बिंटू ने बताया कि शनिवार को उनका गांव काबरेल में बस में चढ़ते समय कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। इसी बात को लेकर उन्होंने मंगलवार को दोबारा से झगड़ा कर लिया।
विज्ञापन

घायल बिंटू के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन घायल ने अभी तक किसी भी युवक के नाम नहीं बताए हैं, जबकि इसी झगड़े से संबंधित दो अन्य युवक भी नागरिक अस्पताल में दाखिल हैं और उन्होंने भी पूरा मामला नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हेड कांस्टेबल चांदवीर पंघाल, शहर थाना, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed