{"_id":"65d8ccd85d8c9109c207da02","slug":"display-board-closed-at-railway-station-only-one-way-for-passengers-to-travel-fear-of-vehicle-theft-in-parking-lot-hisar-news-c-21-hsr1020-327758-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड बंद, यात्रियों के आने-जाने का रास्ता भी एक, पार्किंग में वाहन चोरी होने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड बंद, यात्रियों के आने-जाने का रास्ता भी एक, पार्किंग में वाहन चोरी होने का डर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आने-जाने के लिए छोड़ा गया रास्ता।
हिसार। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा। इसे लेकर स्टेशन पर तेजी से काम चल रहा है। वीरवार को बीकानेर मंडल के डीआरएम आशीष कुमार भी निरीक्षण करने पहुंचे थे। मगर स्टेशन पर काम के चलते यात्रियों को मिलने वाली कई सुविधाएं बंद हो चुकी हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते प्लेटफार्म नंबर-1 और 4 से 6 प्लेटफार्म पर डिस्पले बोर्ड बंद हैं, अनाउसमेंट भी नहीं हो रही हैं।
वहीं, यात्रियों के आने-जाने के लिए भी एक रास्ता ही छोड़ा गया है। जाट कॉलेज रोड की ओर बनी रेलवे की पार्किंग कई दिनों से लावारिस है। ठेका मंहगा होने के कारण कोई भी पार्किंग लेने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में यहां खड़े वाहन कभी भी चोरी हो सकते हैं। यदि वाहन चोरी होता है तो इसकी जिम्मेदारी रेलवे की नहीं होगी।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे हिसार से सिरसा गए पंकज, सुनील, योगेश, सचिन ने बताया कि जहां टिकट का काउंटर बना हुआ है। वहां हाल बनने के कारण जगह कम हो गई है। वहां टिकट लेने के लिए अक्सर यात्रियों की भीड़ रहती हैं। टिकट काउंटर के बाहर भी कार्य चल रहा है। इस कारण हादसा होने का डर बना हुआ है। वहीं, आने-जाने में परेशानी हो रही हैं। ऐसे में टिकट वेंडिंग मशीन को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए, ताकि यात्रियों को टिकट लेने में आसानी हो।
विज्ञापन
पे एंड यूज सिस्टम के बाद भी शौचालय गंदे
रेलवे स्टेशन पर बने शौचालय भी गंदगी से अटे हैं। हालांकि शौचालय में पे एंड यूज सिस्टम लागू किया गया है। इसके बाद भी शौचालय में सफाई तक नहीं रहती है। कभी हाथ धोने के लिए साबुन तक नहीं मिलता है तो कभी टोंटी में पानी नहीं आता है। इस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। जबकि रोजाना स्टेशन पर हजारों यात्री सफर करने के लिए पहुंचते हैं। बावजूद यात्रियों को सुविधा नहीं मिल रही हैं। यात्रियों ने सुविधाएं शुरू करने की मांग उठाई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सभी नए डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। फिलहाल निर्माणाधीन कार्य के चलते डिस्कनेक्ट किए हैं। जल्द ही सभी डिस्पले बोर्ड चालू हालत में मिलेंगे।
- सुनील कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, टेलीकॉम, रेलवे