फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Discrepancies in online transfer policy, delegation met MD

Hisar News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में विसंगतियां, एमडी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Discrepancies in online transfer policy, delegation met MD
एचएसईबी वर्कर यूनियन प्रतिनिधिमंडल महासचिव यशपाल देशवाल की अगुवाई में डीएचबीवीएन के एमडी ए श्री
हिसार। एचएसईबी वर्कर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव यशपाल देशवाल की अगुवाई में बुधवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं एवं ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में व्याप्त विसंगतियों, त्रुटियों के समाधान की मांग की। यूनियन ने एक मांगपत्र प्रबंध निदेशक को सौंपा। महासचिव ने बताया कि उन्हें एमडी से समाधान होने तक पोर्टल को अस्थाई रूप से स्थगित रखने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

महासचिव यशपाल देशवाल ने बताया कि एएलएम, एलएम वर्ग की ट्रांसफर से संबंधित फाइल एमडी को प्रेषित कर दी गई है। जिसे सीनियरिटी के आधार पर प्राथमिकता से निपटाने का आश्वासन दिया गया है। यह स्पष्ट किया गया कि ट्रांसफर पॉलिसी के अंतर्गत किसी भी कर्मचारी को अनावश्यक छूट प्रदान नहीं की जाएगी,केवल विकलांग कर्मचारियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि एसए से एएसएसए पद पर पदोन्नत कर्मचारियों के लिए हायर रिस्पोंसबिलटी सर्टिफिकेट शीघ्र जारी किया जाएगा।एक्स-ग्रेशिया पॉलिसी 2019 में आवश्यक सुधार किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएचबीवीएन की ओर से एलडीसी, यूडीसी पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (बीकाम,एमकाम ) के स्थान पर सामान्य स्नातक (बीए,एमए) को भी मान्यता देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस विषय में एचवीपीएनएल की तर्ज पर नीति लागू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि इंटर-यूटिलिटी ट्रांसफर नीति के तहत 2016 व 2019 बैच के समस्त एलडीसी-यूडीसी कर्मचारियों को लाभ दिए जाने पर सहमति बनी है। प्रतिनिधिमंडल में चीफ ऑर्गनाइजर अशोक शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान मनोज सैनी, राज्य उपप्रधान अनिल पहल, राज्य सह-सचिव सतेंद्र सहारण, सर्कल सचिव दलबीर श्योराण, जसवंत सिंह, विकास नेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed