फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Department forgot to preserve the ancient mound of Mughalpura, anger over chaos

Hisar News: मुगलपुरा के प्राचीन टीले को संरक्षित कर भूला विभाग, अव्यवस्था पर रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Department forgot to preserve the ancient mound of Mughalpura, anger over chaos
मुगलपुरा में मिले एतिहासिक अवशेष। स्रोत संवाद - फोटो : 1
हिसार। हरियाणा सरकार के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने 1 मई 2023 को गांव मुगलपुरा स्थित प्राचीन टीले को संरक्षित घोषित किया था। इस ऐतिहासिक स्थल की देखभाल के लिए विभाग ने दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति भी की थी और 34 एकड़ चार कनाल भूमि को संरक्षित क्षेत्र में शामिल किया था।
विज्ञापन

गांव मुगलपुरा निवासी विनोद कुमार का आरोप है कि संरक्षित घोषित भूमि के नजदीक नगरपालिका की ओर से लगातार गंदगी डाली जा रही है। शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

इसके अलावा, हजारों ट्रॉलियों में मिट्टी का उठान कर इस ऐतिहासिक स्थल को नुकसान पहुंचाया गया। सेवानिवृत्त वन्य जीव निरीक्षक व समाजसेवी रामेश्वर दास ने सरकार से मांग की कि इस ऐतिहासिक स्थल की सुरक्षा के लिए चारों ओर तारबंदी की जाए, जिससे अवैध खनन पर रोक लग सके। राखीगढ़ी की तर्ज पर यहां एक संग्रहालय स्थापित किया जाए ताकि इतिहास के छात्र और शोधकर्ता इस धरोहर का अध्ययन कर सकें। मुगलपुरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि इस साइट पर जल्द से जल्द खुदाई कार्य शुरू किया जाए और संग्रहालय बनाया जाए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरातत्व विभाग ने इस भूमि को संरक्षित घोषित करने के बाद इसकी सुध नहीं ली। नगरपालिका और आमजन द्वारा कूड़ा डालने व मिट्टी के खनन से इस ऐतिहासिक स्थल को नुकसान हो रहा है। प्रशासन को कई बार सूचित करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे जनता में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि डीएन कॉलेज हिसार के इतिहास विभागाध्यक्ष व इस साइट के खोजकर्ता डॉ. महेंद्र सिंह के अनुसार, इस स्थल पर मिली सामग्रियों से प्रमाणित होता है कि यहां 3000 साल पहले मानव सभ्यता विद्यमान थी।

मुगलपुरा में मिले एतिहासिक अवशेष। स्रोत संवाद

मुगलपुरा में मिले एतिहासिक अवशेष। स्रोत संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed