फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengue: 10 new cases found, patients will be shifted to Sanjeevani Hospital if needed

जरूरत पड़ी तो संजीवनी अस्पताल में भर्ती किए जाएंगे डेंगू मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dengue: 10 new cases found, patients will be shifted to Sanjeevani Hospital if needed
हिसार। अगर डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी तो उन्हें संजीवनी अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

संजीवनी अस्पताल को वैकल्पिक अस्पताल के तौर पर उपयोग किया जाएगा। फिलहाल डेंगू के मरीजों को नागरिक अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। डेंगू के मंगलवार को कुल 10 मामले मिले।
नोडल ऑफिसर डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रतिदिन डेंगू के 250 सैंपल किए जा रहे हैं। करीब 30 मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं। अब तक विभाग की तरफ से डेंगू के 4335 सैंपल किए गए हैं। इनमें से डेंगू के 831 मरीज मिल चुके हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर मरीजों को संजीवनी अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। सिविल अस्पताल में डेंगू में 20 बेड लगाए गए हैं। इमरजेंसी वार्ड में भी डेंगू के मरीज दाखिल किए जा रहे हैं। डेंगू वार्ड में मरीजों को मच्छरदानी उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन

डॉ. सुभाष ने बताया कि डेंगू के मामलों की जानकारी के लिए चूडामणि, सपड़ा, होली हेल्प, नोबल अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई थी। डॉ. सचिन, डॉ. नरेंद्र और एक अन्य डॉक्टर की टीम अस्पतालों में चेकिंग की। टीम ने चार अस्पतालों का दौरा कर वहां कितने डेंगू मरीज, बेड, चिकित्सक, उपलब्ध दवाइयों, संसाधनों के बारे में जानकारी ली। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी हम डेंगू मरीजों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर मरीजों को संजीवनी अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
- डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed