{"_id":"68472f74e8e286b03e035e7c","slug":"demonstration-in-gju-to-reduce-mercy-chance-fees-hisar-news-c-21-hsr1020-644009-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मर्सी चांस फीस कम करवाने के लिए जीजेयू में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मर्सी चांस फीस कम करवाने के लिए जीजेयू में प्रदर्शन
Tue, 10 Jun 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) से एफिलिएटेड कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सोमवार को इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के बैनर तले यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने मांग उठाई कि मर्सी चांस की फीस 18,000 रुपये निर्धारित करना अनुचित है, क्योंकि यह फीस अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में काफी अधिक है।
छात्रों ने इस मुद्दे पर यूनिवर्सिटी प्रशासन से मिलने की कोशिश की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण उन्होंने कुलपति कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कुलपति के एडवाइजर विनोद छोकर मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि 12 जून तक इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। संवाद