{"_id":"6993732f77aca1da9502101a","slug":"demanded-new-bolero-from-businessman-two-criminals-arrested-hisar-news-c-21-hsr1005-813151-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कारोबारी से मांगी नई बोलेरो, दो बदमाश काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कारोबारी से मांगी नई बोलेरो, दो बदमाश काबू
विज्ञापन
टाइल शोरूम के अंदर जाते बदमाश।
हिसार। चंदन नगर के पास स्थित एक टाइल शोरूम के मालिक से बदमाशों ने रंगदारी की मांग की है। बाइक पर सवार होकर दो बदमाश रविवार दोपहर को शोरूम पर पहुंचे और मालिक को धमकाते हुए बोले कि कोले रंग की नई बोलेरो चाहिए वरना अंजाम भुगतने को तैयार हो जाना। यह पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। यह घटना रविवार की है लेकिन मामले की शिकायत सोमवार को आजाद नगर पुलिस थाने में दी गई। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को दोनों बदमाशों चंदन नगर निवासी अरुण और गोलू को गिरफ्तार कर लिया है।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रविवार दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर काले रंग की बाइक पर सवार होकर दो युवक शोरूम पर पहुंचते हैं। इनमें से एक युवक ने सफेद रंग की जैकेट व दूसरे ने नीले व लाल रंग की जैकेट पहनी हुई है। बाइक से उतरकर दोनों युवक दोनों युवक शोरूम के अंदर जाते हैं और शोरूम मालिक गगन गक्खड़ के साथ बाहर आ जाते हैं। इसके बाद एक लाल-नीले रंग की जैकेट वाला युवक मालिक से बात करने लग जाता है और सफेद रंग की जैकेट वाला युवक बाइक स्टार्ट करने लगता है।
इसी दौरान युवक शोरूम मालिक से रंगदारी मांगता है और इसके बाद 2 बजकर 24 मिनट पर दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बालसमंद नहर की तरफ चले जाते हैं। इस तरह से एक मिनट में ही बदमाश फिरौती मांगकर वहां से चले जाते हैं। इसी बीच कारोबारी बदमाशों से दूरी बनाकर फिर से वापस उन्हें देखने आगे चला जाता है। इसके साथ ही शोरूम में कार्यरत कारिंदे भी बाहर आ जाते हैं और कारोबारी उन्हें घटना से अवगत करवाता है।
विज्ञापन
आजाद नगर थाना प्रभारी व जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। दोनों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
डीएसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा
उधर घटना की सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय कमलजीत, सीआईए टीम व आजाद नगर थाना प्रभारी दलबीर घटना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने शोरूम के मालिक से बातचीत की। साथ ही मौके से सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया।
बजरंग गर्ग ने फिरौती मांगने की घटना पर जताई नाराजगी
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने ओम टाइल्स के मालिक से रंगदारी मांगने की घटना पर नाराजगी जताई। बजरंग गर्ग ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। बजरंग गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जबकि हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा लूटपाट, फिरौती व हत्या की वारदातें की जा रही है। इस कारण प्रदेश का व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जानमाल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है। इस मौके पर नरेश कुमार, मनीष, गुलशन अरोड़ा, रोशन सोनी, गीताश मक्कड़, अनिल कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।
रंगदारी मांगने की घटनाएं
- जून 2025 में डोभी गांव के व्यापारी से भरतपुर जेल में बंद कैदी ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
- 20 जून 2025 को खजांचियान बाजार में राघव ज्वैलर्स शॉप में बदमाशों ने पर्ची फेंककर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
- 26 मई 2025 को गांव तलवंडी राणा में रविवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने शराब के ठेके पर पर्ची फेंककर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही ठेके के सामने हवाई फायर भी किए थे।
- 29 जनवरी 2025 को उकलाना में कपड़ा व्यापारी से फोन पर रंगदारी मांगी थी। साथ ही कहा कि रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
- 26 जून 2024 को ऑटो मार्केट के एक व्यापारी से दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गई थी।