फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   demand to close pillar box system

पिलर बॉक्स प्रणाली बंद की जाए

Sun, 22 Dec 2013 08:01 PM IST
हिसार/ब्यूरो
हिसार/ब्यूरो Updated Sun, 22 Dec 2013 08:01 PM IST
विज्ञापन
demand to close pillar box system
हरियाणा किसान मंच की जिला कमेटी की बैठक रविवार को जाट धर्मशाला में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह सहारण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंच के प्रदेश महासचिव रमेश बैनीवाल ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में पिलर बॉक्स प्रणाली बंद करने की मांग की गई।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर एक जनवरी तक मांगों पर गौर नहीं किया गया तो दो जनवरी से किसान लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन



मंच के प्रदेश महासचिव रमेश बैनीवाल ने कहा सरकार व निगम के अधिकारी मोटे कमीशन के चक्कर में पिलर बॉक्स प्रणाली को जनता पर जबरदस्ती थोप रहे हैं। यह प्रणाली किसी भी सूरत में किसानों के हित में नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि ग्रामीण व शहरी उपभोक्ता इस लड़ाई को साथ मिलकर लड़ेंगे। किसानों ने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम भी दिया।


किसानों की मुख्य मांगें
पिलर बॉक्स प्रणाली बंद हो, जिन गांव व शहर में पिलर बॉक्स लगे हैं वे हटाए जाएं, सभी प्रकार के सरचार्ज बंद हो, डिजीटल मीटर की जगह काले मीटर लगाए जाएं, सीसवाला गांव की महिलाओं समेत डेढ़ सौ किसानों पर दर्ज मुकद्दमा वापस लिया जाए, बालसंमद के सब ब्रांच की नहरों में 15 दिन पानी चलाया जाए व सूखा ग्रस्त फसलों की गिरदावरी दुरुस्त की जाए, बिजली निगम व सरकार द्वारा बिजली के ऊपर श्वेत पत्र जारी करें।



बैठक में जिला सचिव अनिल बिशभनोई, दलीप कासनिया, राजपाल मांडिया, आनंदवीर पूनिया, दलीप सहारण, कृष्ण कुमार नहरा, सुरेश कुमार, पृथ्वी बालसंमद, इंद्र फौजी, नत्थू सहारण, धर्मपाल गोस्वामी, नरेश पातण, होशियार सिंह रावलवास, धर्मपाल भिवानी रोहिल्ला, जगदीश जांगड़ा, हनुमान मिंगनी खेड़ा, रामस्वरूप जाखड़, दीवान सिंह टोकस, भागूराम पूनिया, बलवान खोवाल, श्योकरण लांबा कालवास और अजीत सांगवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed