{"_id":"608b09828ebc3e246745ec0e","slug":"death-of-8-year-old-girl-hisar-news-rtk6065601128","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में आठ वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में आठ वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक निजी अस्पताल में वीरवार को उपचार के दौरान करीब आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर बच्ची के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। सूूचना मिलते ही डीएसपी राजबीर सिंह सहित संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत करवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। बच्ची के परिजनों ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सक ने वीरवार सुबह बच्ची को उपचार के बाद छुट्टी देने की बात कही थी। उसके कुछ देर बाद चिकित्सक ने उन्हें बताया कि बच्ची की मौत हो चुकी है। बच्ची के पिता बरवाला के वार्ड नंबर-9 निवासी अमित ने बताया कि उसकी बेटी हिरल को लकवा था, जिस कारण उसे करीब तीन माह पहले अस्पताल में दाखिल करवाया था। अमित ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 11 बजे तक उनकी बेटी ठीक थी। उसके बाद स्टाफ ने हिरल के गले में एक पाइप डाली। उसके बाद हिरल के मुंह में से खून बहने लगा। कुछ देर बाद डॉक्टर ने हिरल की मौत की खबर दी।
नानी से सुना गाना, कुछ देर बाद हो गई मौत : हिरल के मामा ने बताया कि उसकी भानजी हर रोज फोन पर उनसे बात करती थी। वीरवार सुबह भी हिरल ने अपनी नानी से फोन पर गाना सुना था। उसके कुछ देर बाद स्टाफ ने उसकी मौत की सूचना दे दी।
विज्ञापन
नानी से सुना गाना, कुछ देर बाद हो गई मौत : हिरल के मामा ने बताया कि उसकी भानजी हर रोज फोन पर उनसे बात करती थी। वीरवार सुबह भी हिरल ने अपनी नानी से फोन पर गाना सुना था। उसके कुछ देर बाद स्टाफ ने उसकी मौत की सूचना दे दी।
विज्ञापन