{"_id":"65fb1fd3d2aa9390fb0b9432","slug":"day-temperature-reached-322-degrees-hisar-news-c-21-hsr1007-345928-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दिन का पारा 32.2 डिग्री पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दिन का पारा 32.2 डिग्री पर पहुंचा
Wed, 20 Mar 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
हिसार। दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस माह का सर्वाधिक रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
बुधवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। इस कारण से सुबह से ही तेज धूप निकली। दोपहर तक धूप का तीखापन बढ़ता गया और गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। गर्मी से बचने के लिए घरों व कार्यालयों में पंखों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि दिन ढलने के बाद मौसम थोड़ा ठंडा और गर्मी से राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा। मंगलवार के मुकाबले यह 2.1 डिग्री और सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे रहा।
सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, बारिश की संभावना नहीं
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है लेकिन इसके असर से बारिश की संभावना नहीं है। सिर्फ कहीं-कहीं हल्के बादल छाएंगे। इसके बाद 23 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 24 मार्च को कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। इन दोनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में भी उतार-चढ़ाव आएगा।