{"_id":"682b7b3f7023a4a5b305d5b4","slug":"dairy-operators-met-the-mayor-hisar-news-c-21-hsr1005-629624-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मेयर से मिले डेयरी संचालक, बोले-बिना बोली आसान किस्तों व बगैर ब्याज के मिले प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मेयर से मिले डेयरी संचालक, बोले-बिना बोली आसान किस्तों व बगैर ब्याज के मिले प्लॉट
Tue, 20 May 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 20 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
हिसार में मेयर प्रवीण पोपली को ज्ञापन सौंपते डेयरी एसोसिएशन के पदाधिकारी।
हिसार। पशु डेयरी एसोसिएशन और डेयरी संचालकों ने सोमवार को मेयर प्रवीण पोपली से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मेयर को अपना मांग भी दिया। एसोसिएशन ने बताया कि नगर निगम ई-ऑक्शन के माध्यम से 342 प्लाॅट की ऑक्शन कर रहा है जबकि नगर निगम के 2023 सर्वे के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में कुल 596 डेयरी हैं।
डेयरी संचालकों ने मांग की हैं कि सभी डेयरी संचालकों के प्लाॅट आवंटित किए। साथ ही बिना ई-ऑक्शन के आसान किस्तों व बिना ब्याज के प्लाॅट दिए जाए। निगम डेयरियों का सर्वे करवाकर प्रत्येक डेयरी की आईडी बनवाए ताकि बचे हुए सभी डेयरी संचालकों इसका लाभ मिल सके। वहीं डेयरी संचालक व एसोसिएशन के साथ मिलकर डेयरी शिफ्टिंग का कार्य किया जाए। इस पर मेयर ने कहा कि इस मांग पत्र पर अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा।
नगर निगम की टीम ने 3 दुकानदारों के सिंगल यूज प्लास्टिक के किए चालान
हिसार। नगर निगम की स्वच्छता शाखा ने सोमवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मॉडल टाउन व आसपास के एरिया में 3 दुकानदारों के सिंगल यूज प्लास्टिक के 1500 रुपये के चालान किए। इस दौरान टीम ने करीब 12 दुकानों का निरीक्षण कर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग न करने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर तकनीकी विशेषज्ञ जसबीर कुंडू, सीटीएल प्रदीप जाखड़, रवि सिंधवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर मेयर प्रवीण पोपली ने सोमवार को सेना के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सेना के अधिकारियों ने कहा कि शहरी क्षेत्र में सेना के आवागमन पर अतिक्रमण से परेशानी होती है। इस पर अतिरिक्त निगमायुक्त ने सेना के अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि शहर से जब भी सेना का आवागमन होगा तो मुख्य रोड पर निगम अतिक्रमण हटाने में पूरा सहयोग करेगा। इस दौरान सेना ने भी निगम के स्वच्छता अभियान में पूरा सहयोग देने की बात कही।