फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cultivate coarse grains instead of traditional, we will export abroad

Hisar News: परंपरागत के बजाय मोटे अनाज की खेती करें, हम विदेशों में निर्यात कराएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cultivate coarse grains instead of traditional, we will export abroad
एचएयू में आयोजित मेले में जानकारी लेते किसान। 
हिसार। भले ही किसान की जोत घटती जा रही हो, लेकिन उनके मोटे अनाज को विदेशों में निर्यात किया जाएगा। परंपरागत खेती के बजाय मोटे अनाज की खेती करें, मोटे अनाज को बाजार मुहैया करवाकर अधिक से अधिक भाव दिलवाया जाएगा। यह कहना है कृषि मंत्री जेपी दलाल का। उन्होंने कहा कि कृषि विकास मेले में कृषि विशेषज्ञों से नई-नई जानकारी हासिल करें ताकि पैदावार बढ़ने के साथ-साथ उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो। किसान नई-नई खोज के लिए अपने विचार दें, उनकी राय के अनुसार ही खेती की नई तकनीक तैयार की जाएगी। एचएयू में आयोजित कृषि विकास मेले में पहले दिन 9449 किसानों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विकास मेला-2023 के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि मैं खुद एक किसान हूं और इसलिए किसान का दर्द भली भांति समझता हूं। किसान की मेहनत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए नई-नई योजनाएं लागू कर रही है। किसान हित की नीतियां देशभर में सबसे अधिक हरियाणा प्रदेश में लागू की गई हैं। चालू वित्त वर्ष में कृषि, बागवानी, पशुपालन व सिंचाई का बजट बढ़ाया है। गो संवर्धन के लिए गोशालाओं के बजट में 10 गुना बढ़ोतरी कर 400 करोड़ रुपये किया है। उन्होंने कहा कि भू-जल प्रबंधन के लिए अटल भूजल योजना लागू की है। इसी प्रकार खेती में सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहली बार केंद्र सरकार ने प्रगतिशील किसानों को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है, जिससे किसानों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
विज्ञापन

किसान ही देश की असली ताकत : डॉ. वत्स

राज्यसभा सदस्य डॉ. डीपी वत्स ने कहा कि देश के किसान ने कोरोना काल के दौरान न केवल भारत देश बल्कि विश्व में 56 अन्य देशों को अनाज देने का काम किया है। किसानों ने खून-पसीना एक करके देश का पेट भरने का काम किया है। किसान ही देश की असली ताकत है। किसान की बदौलत ही आज हम सीना तान कर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की आत्मा हैं किसान : डाॅ. सुमिता

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि किसानों का ज्ञान बढ़ाने के लिए किसान मेले को व्यापक स्वरूप प्रदान किया है। किसानों की आय को बढ़ाने के लिए ही कृषि यंत्रों, खाद व बीज पर सब्सिडी दी जा रही है। कृषि उपकरण मुहैया करवाने के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर बनाए जा रहे हैं। किसानों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान ही हरियाणा की आत्मा है।
प्राकृतिक संसाधनों का करें संरक्षण : प्रो. कांबोज
एचएयू के कुलपति डॉ. बीआर कांबोज ने कहा कि उनका प्रयास है खेती में विश्व स्तर पर होने वाली नई खोज को किसानों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्वस्तरीय किसान मेला आयोजित किया जाएगा। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें। उन्होंने किसानों से खेती में रासायनिक खाद का प्रयोग कम से कम करने की अपील की।


महाबीर गुड्डू ने सुनाए पदमावत के किस्से
कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से धमाल मचाया। कार्यक्रम में विकास सातरोड़िया और रामकेश जीवनपुरिया ने कृषि विभाग की योजनाओं पर आधारित गीतों की जोरदार प्रस्तुति दी। महाबीर गुड्डू ने पदमावत के किस्से से हरियाणवी रागनी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पंजाबी व राजस्थानी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।

कृषि मंत्री का पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत
कृषि मेले में कृषि मंत्री का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। दामण आदि हरियाणवी वेशभूषा में सजधज कर आई महिलाओं ने गीत गाकर कृषि मंत्री का भव्य अभिनंदन किया। बंचारी से आई नगाड़ा पार्टी के कलाकारों ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
मोटे अनाज की स्टॉल पर लगी भीड़




कृषि विकास मेले में उद्योग विभाग, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल, हरहित स्टोर, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल, पशुपालन विभाग, इफको, हैफेड की स्टॉल के अलावा नवीनतम कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया जा रहा है। मोटे अनाज की एक स्टॉल बहुत ही आकर्षण का केंद्र रही। अनाज में शामिल बाजरा, कंगनी, ज्वार, कुटकी, रागी, शामक, कुटू, कोडो, छेना व राजगीर प्रदर्शित किया गया।
नैनो यूरिया के फायदे समझाए
इफको द्वारा लगाई गई स्टॉल पर किसानों ने नैनो यूरिया, सागरिका, संतुलित पशु आहार की जानकारी ली। हरियाणा राज्य बागवानी एजेंसी की स्टॉल पर किसानों ने विभिन्न कीटों की रोकथाम के लिए पर्यावरण के अनुकूल उपाय बताए गए। किसानों ने मूंगफली, धान, मक्का आदि निकालने की मल्टी क्रॉप थ्रेसर की भी जानकारी हासिल की।


ड्राेन से फसलाें पर छिड़काव करेंगे किसान
कृषि विकास मेले में किसानों ने आलू व शिमला मिर्च की की उत्तम किस्मों की जानकारी ली। किसानों ने टमाटर, बेल की पौध की भी जानकारी ली। कृषि विकास मेले में कीटनाशक के छिड़काव के लिए ड्रोन का भी प्रदर्शन किया गया। किसानों ने आधुनिक कृषि यंत्रों के साथ-साथ प्राचीन कृषि उपकरणों की भी जानकारी हासिल की, जो वर्षों पहले खेती में प्रयोग किए जाते थे। यहां पर एक प्राचीन संस्कृति पर आधारित स्टॉल भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed