{"_id":"58e001104f1c1b38076400d3","slug":"thief-thief-in-hisar-ac-shoapkeeper-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी खुद ले गया दुकान मालिक, पड़ोसी पर चोरी का आरोप, सीसीटीवी ने खोला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसी खुद ले गया दुकान मालिक, पड़ोसी पर चोरी का आरोप, सीसीटीवी ने खोला राज
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 02 Apr 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशीला भवन के पास निर्मल टॉवर में एक दुकानदार ने रंजिश में पड़ोसी पर एसी चोरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी ने राज खोल दिए। चोरी का आरोप पड़ोसी पर लगाने वाला व्यक्ति ही खुद एसी रिक्शा में रखकर ले गया। हालांकि पुलिस ने मामला कैंसल कर दिया। जबकि पुलिस को इस मामले में चोरी की शिकायत देने वाले के खिलाफ केस दर्ज करना था।
विज्ञापन
रास्ते को लेकर था दोनों में विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2008-2010 में निर्मल टॉवर में दुकानें बेची थीं। दो दुकानों का रास्ता एक शटर से था। इसी को लेकर विवाद था। दोनों ने इसकी रंजिश रखते हुए शिकायत दे दी। पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी खंगाला गया, जिसमें खुद शिकायतकर्ता अपना एसी, पंखे रिक्शा में रखता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन