{"_id":"3b586b010ee08d60d1454519ba02b549","slug":"thief-in-six-places-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में छह प्रॉपर्टी डीलर्स ऑफिस के ताले तोड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रात में छह प्रॉपर्टी डीलर्स ऑफिस के ताले तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 1-4 केे सामने स्थित रायपुर रोड पर चोरों ने एक ही रात में छह प्रॉपर्टी डीलर्स के ऑफिस के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली।
विज्ञापन
चोरों ने खूब आतंक मचाया, सभी ऑफिस में लगी एलसीडी और इन्वर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। चोरों ने नियाणा प्रॉपर्टीज का ग्लास डोर भी किसी औजार से तोड़ डाला। सभी ऑफिस में अलमारियों और लॉकर्स तोड़कर उन्हें भी खंगाला मगर किसी के यहां कैश नहीं था।
विज्ञापन
मामले के बारे में एक प्रॉपर्टी डीलर को सुबह पता चला, जब वह टहलने के लिए सुबह छह बजे सेक्टर 1-4 की तरफ आया। प्रॉपर्टी डीलर ने मामले की सूचना फिर पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व पार्षद मानसिंह चौहान मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर्स ने एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात को ही उनके ऑफिस से कुछ ही दूरी पर स्थित एक सीमेंट स्टोर पर चोरी हो गई। चोर सीमेंट के कट्टे व अन्य कीमती सामान उठाकर ले गए।
रायपुर रोड स्थित नियाणा प्रॉपर्टीज के संचालक सुभाष नियाणा ने बताया कि चोरों ने बुधवार रात उनके ऑफिस सहित हिसार प्रॉपर्टीज, नेहरा प्रॉपर्टीज, सीआर प्रॉपर्टीज, नव प्रॉपर्टीज और काजला प्रॉपर्टीज के ऑफिस में चोरी कर ली। इनमें से दो ऑफिस में चोर केवल ताला ही तोड़ पाए, मगर उन्होंने कोई सामान नहीं चुराया।
अंधेरा होते ही सेक्टर 1-4 में बैठ जाते हैं नशेड़ी
चोरी की वारदात के बाद कई प्रॉपर्टी डीलर एकत्रित हो गए। उन्होंने पार्षद मानसिंह चौहान के समक्ष कहा कि जरूर चोरी करने वाले नशेड़ी युवक हैं, जो नशे के चक्कर में अक्सर वारदात कर रहे हैं।
प्रॉपर्टी डीलर जोगेंद्र, मदन, राजपाल, प्रवीन नेहरा, अंकुश सोनी, सुखदेव चहल, सुभाष नियाणा ने बताया कि शाम होते ही सेक्टर 1-4 नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है। ये सेक्टर 1-4 से गुजरने वाले राहगीरों को लूटने जैसी वारदात भी करते हैं। पुलिस को जानकारी होते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने गश्त बढ़ाने की मांग की है।
पुलिस ने दवाइयों की फैक्ट्री के चौकीदार से की पूछताछ
पुलिस सुबह चोरी की सूचना के बाद रायपुर रोड पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी वारदात के बारे में पूछताछ की है।
इसके अलावा प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस के सामने बनी दवाइयों की फैक्ट्री के चौकीदार से भी पूछताछ की गई है। चौकीदार ने फैक्ट्री के बाहर किसी को नहीं देखे जाने की बात कही है। उसने कहा है कि जब तब वह सोया नहीं तब तक कोई दिखाई नहीं दिया। इसके बाद वह अंदर सो गया, उसे नहीं पता बाहर क्या हुआ।