{"_id":"623f70759c62446ae142f3cd","slug":"man-booked-for-molesting-woman-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: महिला डीएसपी के पिता पर महिला से छेड़छाड़ का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: महिला डीएसपी के पिता पर महिला से छेड़छाड़ का केस दर्ज
Sun, 27 Mar 2022 01:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:28 AM IST
सार
आरोपी ने छेड़छाड़ के आरोप को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने महिला के खिलाफ अग्रोहा थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक महिला डीएसपी के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाना में शिकायत दी है। वहीं, आरोपी सतबीर जाखड़ ने छेड़छाड़ के आरोप को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने महिला के खिलाफ अग्रोहा थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का कहना है कि हमने अग्रोहा के सतबीर जाखड़ के पास अपनी जमीन गिरवी रखकर रुपये उधार लिए हुए हैं। समय पर ब्याज देते आ रहे हैं। अब वह हमें ज्यादा तंग करने लगा है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह हमारी ढाणी में आया।
विज्ञापन
उस समय मैं घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसने मेरे साथ छेड़छाड़ की और मेरे कपड़े फाड़े। विरोध करने पर मारपीट की गई। उसने धमकी देकर मुझसे कहा कि मेरी बेटी डीएसपी और बेटा तहसीलदार है। कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी का कहना है छेड़छाड़ का आरोप 100 प्रतिशत निराधार है। मैं बेटी के पास फतेहाबाद में था। इससे पहले मैंने एक कर्मचारी को टीम के साथ हमारे खेत में सोलर सिस्टम लगवाने के लिए भेजा था। उसने फोन कर बताया कि एक महिला सोलर का सामान नहीं उतारने दे रही है और शोर मचा रही है।
मैं सूचना मिलने पर खेत के पास पहुंचा तो महिला व उसके परिजन हंगामा कर रहे थे। मैं उनकी हरकत देखकर दूर से ही गाड़ी मोड़कर अग्रोहा थाने में पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस को दी। जमीन की रजिस्ट्री व गिरदावरी हमारे नाम है। महिला के आरोप बेबुनियाद हैं।