फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man booked for molesting woman in Hisar of Haryana

हिसार: महिला डीएसपी के पिता पर महिला से छेड़छाड़ का केस दर्ज

Sun, 27 Mar 2022 01:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 01:28 AM IST
सार

आरोपी ने छेड़छाड़ के आरोप को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने महिला के खिलाफ अग्रोहा थाना में शिकायत दी है।

विज्ञापन
Man booked for molesting woman in Hisar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक महिला डीएसपी के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाना में शिकायत दी है। वहीं, आरोपी सतबीर जाखड़ ने छेड़छाड़ के आरोप को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने महिला के खिलाफ अग्रोहा थाना में शिकायत दी है।  

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का कहना है कि हमने अग्रोहा के सतबीर जाखड़ के पास अपनी जमीन गिरवी रखकर रुपये उधार लिए हुए हैं। समय पर ब्याज देते आ रहे हैं। अब वह हमें ज्यादा तंग करने लगा है।  शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह हमारी ढाणी में आया।
विज्ञापन


उस समय मैं घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसने मेरे साथ छेड़छाड़ की और मेरे कपड़े फाड़े। विरोध करने पर मारपीट की गई। उसने धमकी देकर मुझसे कहा कि मेरी बेटी डीएसपी और बेटा तहसीलदार है। कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आरोपी का कहना है छेड़छाड़ का आरोप 100 प्रतिशत निराधार है। मैं बेटी के पास फतेहाबाद में था। इससे पहले मैंने एक कर्मचारी को टीम के साथ हमारे खेत में सोलर सिस्टम लगवाने के लिए भेजा था। उसने फोन कर बताया कि एक महिला सोलर का सामान नहीं उतारने दे रही है और शोर मचा रही है।


मैं सूचना मिलने पर खेत के पास पहुंचा तो महिला व उसके परिजन हंगामा कर रहे थे। मैं उनकी हरकत देखकर दूर से ही गाड़ी मोड़कर अग्रोहा थाने में पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस को दी। जमीन की रजिस्ट्री व गिरदावरी हमारे नाम है। महिला के आरोप बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed