फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Madina village rohtak, Murder hisar, Hisar

मदीना के युवक की हत्या कर शव घोड़ा फार्म रोड फाटक के पास फेंका

Thu, 02 Feb 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 02 Feb 2017 01:01 AM IST
Madina village rohtak, Murder hisar, Hisar
demo pic - फोटो : अमर उजाला

रोहतक के गांव मदीना के 20 वर्षीय सुमित कुमार की किसी ने हत्या कर शव साउथ बाईपास पर घोड़ा फार्म फाटक के पास फेंक दिया। सदर थाना पुलिस ने इस बारे में हत्या का केस दर्ज किया है।


  गांव मदीना का सुमित कुमार बुधवार सुबह 9 बजे घर से रोहतक जाने की बात कहकर निकला था। मगर वापस नहीं लौटा। दोपहर बाद युवक की डेड बॉडी यहां घोड़ा फार्म रोड पर साउथ बाईपास पर मिली। सड़क के सहारे शव पड़ा था। उसकी कमर और गर्दन के बीच छाती पर चोटों के निशान हैं। लगता है कि अंदरूनी चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई। किसी के बताने पर सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजात के सहारे उसके परिजनों को फोन पर सूचना दी। परिजन बुधवार शाम को पुलिस के पास पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किये। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि किन हालात में युवक यहां पहुंचा और उसकी हत्या किसने की। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को संदेह हत्या कहीं और हुई
सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि डेड बॉडी वाली जगह नाममात्र खून पड़ा है। ऐसा लगता है कि कत्ल कहीं और किया गया तथा शव को वाहन में यहां फेंका गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed